सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police ASI & Head Constable Recruitment 2026: MPESB Notification Out for 89 Posts, Apply from Feb 5

MP Police ASI & HC 2026: एमपी पुलिस में एएसआई और हेड कांस्टेबल की भर्ती, पांच फरवरी से शुरू होगा आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Police HC, ASI Vacancy 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 89 पदों के लिए आवेदन 5 फरवरी से 19 फरवरी तक होंगे। परीक्षा 24 मार्च 2026 को होगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 

MP Police ASI & Head Constable Recruitment 2026: MPESB Notification Out for 89 Posts, Apply from Feb 5
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

MP Police MPESB HC, ASI Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह पुलिस सेवा में शामिल होने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Trending Videos

जरूरी तारीखें और शेड्यूल

बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें।

  • नोटिफिकेशन जारी: 3 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
  • करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026
  • लिखित परीक्षा: 24 मार्च 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण और कुल वैकेंसी

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 89 पद भरे जाएंगे। इनमें:

 
  • असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI - कंप्यूटर): 14 पद
  • हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): 75 पद


चूंकि ये तकनीकी पद हैं, इसलिए उम्मीदवारों के पास संबंधित कंप्यूटर योग्यता होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

  • एएसआई (कंप्यूटर): मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा आवश्यक।
  • हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर): 12वीं पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के साथ पास होना चाहिए और साथ में कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (गणना 19 फरवरी 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
  • एससी/एसटी/ महिला (मध्यप्रदेश निवासी): 250 रुपये
  • दिव्यांग (PH/PWD): आवेदन शुल्क से छूट

चयन प्रक्रिया के चरण

इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:

 
  • लिखित परीक्षा: 24 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए।
  • दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच।
  • मेडिकल परीक्षण: अंतिम चयन से पहले स्वास्थ्य जांच।


उम्मीदवार विस्तृत नियमावली और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed