सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSCC Announces 462 Vacancies for Assistant Sub-Inspector Posts in Bihar

BPSCC Vacancy 2026: बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 462 पदों पर भर्ती, जानें फॉर्म भरने की जरूरी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 03 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSCC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससीसी ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 462 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो फॉर्म भरने की सभी जुड़ी जरूरी शर्तें नीचे पढ़ सकते हैं।

BPSCC Announces 462 Vacancies for Assistant Sub-Inspector Posts in Bihar
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

BPSCC Vacancy 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSCC) ने सहायक सब-इंस्पेक्टर (ऑपरेशन) के पदों के लिए भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती में कुल 462 रिक्तियां उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 4 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। 

Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय में विज्ञान स्नातक (B.Sc.) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार ने 01 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।
हालांकि, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित हैं।

आयु सीमा की शर्तें

उम्मीदवारों की आयु की गणना दिनांक 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। निर्धारित तिथि तक उम्मीदवार का निर्धारित न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा के अंतर्गत होना अनिवार्य है।

अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा शामिल होंगी और दोनों ही परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा, जिसके अंतर्गत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं शॉट पुट शामिल हैं। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों की पात्रता और शारीरिक फिटनेस का अंतिम सत्यापन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “बिहार पुलिस” टैब पर क्लिक करें।
  • एएसआई (ऑपरेशन) पद के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 को चुनें।
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की मदद से पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें और फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed