AFCAT 2026 Answer Key: एफकैट-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका
AFCAT 1 2026 Answer Key: भारतीय वायु सेना ने 31 दिसंबर को आयोजित एफकैट-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दिए गए हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका नीचे बताया गया है।
विस्तार
AFCAT Answer Key 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट-1 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार एफकैट-1 2026 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी वैध यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी पीडीएफ में प्रतियोगी परीक्षा के सभी 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के सही उत्तर दिए गए हैं, जिन्हें आमतौर पर प्रश्न संख्या और सेट A, B, C, D के अनुसार सूचीबद्ध किया जाता है।
31 जनवरी को हुई थी परीक्षा
एफकैट-1 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को किया गया था। भारतीय वायु सेना ने अपनी विभिन्न शाखाओं में कुल 340 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी।
AFCAT Exam Pattern: एफकैट का परीक्षा पैटर्न
परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होते हैं और अधिकतम अंक 300 होते हैं। एफकैट में नकारात्मक अंकन प्रणाली के अनुसार, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे या काटे जाएंगे।
- सही उत्तर के लिए - 3 अंक मिलेंगे
- गलत उत्तर के लिए - 1 अंक कटेगा
समय रहते दर्ज कराएं आपत्ति
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, 'उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर प्रश्न पत्र या अनंतिम एफकैट 1 उत्तर कुंजी के विरुद्ध कोई भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए लॉग इन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से या समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।'
AFCAT 1 Answer Key 2026 Download: एफकैट की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।
- सबसे पहले एफकैट की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- एफकैट 1 2026 उत्तर कुंजी वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो पर अपना वैध यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अपने सेट के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
- फाइल को डाउनलोड करके आगे की आवश्यकता के लिए सेव कर लें।
