सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers demanded widening of the street, and the Deputy Commissioner issued instructions for a solution.

Sonipat News: ग्रामीणों ने गली चौड़ी करने की उठाई मांग, डीसी ने दिए समाधान के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded widening of the street, and the Deputy Commissioner issued instructions for a solution.
फोटो 01: सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान ​शिकायत सुनते उपायुक्त सुशील सारवान, साथ
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सुशील सारवान ने 21 शिकायतों की सुनवाई की। गांव बैंयापुर से आए शिकायतकर्ताओं की गली को चौड़ा करवाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक को निर्देश दिए कि वह जल्द समस्या का समाधान कराएं।
Trending Videos

पीपली गांव से आए शिकायतकर्ता की प्लाटों से संबंधित शिकायत पर एसडीएम को समाधान के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द सभी शिकायतों का निवारण करना सुनिश्चित करें। शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र से संबंधित व अन्य शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए व शिकायतकर्ता से उनकी संतुष्टि को लेकर भी पूछा जाए। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम डाॅ. अनमोल, एसीपी राजपाल सिंह, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा भी उपस्थित रहें।

समाधान शिविर के दौरान आई दो शिकायत
गन्नौर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सोमवार को दो शिकायत मिली। तहसीलदार ललिता दहिया ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। गांव अगवानपुर के शिकायतकर्ता की अवैध कब्जों से संबंधित शिकायत व वार्ड-6 में पानी का अवैध पंप लगवाने बारे की शिकायत प्राप्त हुई। इसके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान एसीपी ऋषिकांत, एसडीओ भूपेंद्र , जसमीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed