{"_id":"69809b0445f58032cc0622d7","slug":"applications-for-the-haryana-sports-equipment-provision-scheme-can-be-submitted-until-march-31st-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149056-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के लिए आवेदन 31 मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के लिए आवेदन 31 मार्च तक
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पाॅलिसी (एचएसईपी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। इस नीति के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगमों को विभिन्न खेलों की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खेलों के समुचित विकास के उद्देश्य से एक विशेष नीति हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्विपमेंट पाॅलिसी (एचएसईपी) लागू की है।
इस योजना के तहत जिला के सभी गांवों के सरपंच, नगर पार्षद एवं नगर निगम पार्षद खेल सामग्री प्राप्त करने के लिए सुभाष स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्र विशेष में खेलों की लोकप्रियता एवं उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, जूडो एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों की सामग्री वितरित की जाएगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रहेगी। लाभार्थी संस्थान अथवा जनप्रतिनिधि जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं।
Trending Videos