Budget Session: पीएम मोदी और अमित शाह के सामने नारेबाजी करने लगे कल्याण बनर्जी, राजनाथ ने किया ये मजेदार इशारा
संसद के तकरीबन हर सत्र में केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। बजट सत्र के दौरान भी इसी तरह का कुछ नजारा लोकसभा में देखने को मिला। लोकसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह के सामने वेल में आकर नारेबाजी की।
विस्तार
संसद के जारी बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और एक अन्य सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान टीएमसी सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के सामने कल्याण बनर्जी के इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग से मिलीं ममता: EC को बताया भाजपा का आईटी सेल, बोलीं- बंगाल में काटे जा रहे वोट
पीएम मोदी के सामने नारेबाजी करते दिखे कल्याणा बनर्जी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी से वापस अपनी सीट पर लौटने को कहा। हालांकि, कल्याण बनर्जी ने उनको नजरअंदाज करते हुए अपनी नारेबाजी जारी रखी। टीएमसी सांसद लगातार पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर लोकसभा में नारेबाजी कर रहे थे।
View this post on Instagram
शीतकालीन सत्र में गडकरी से मजाक करते दिखे थे कल्याण बनर्जी
संसद में आमतौर पर केंद्र सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं के बीच नोंक-झोंक के वीडियो सामने आते रहे हैं। हालांकि, कई बार हंसी-मजाक और सियासी तौर पर हल्के-फुल्के पलों के वीडियो भी नजर आते हैं। संसद के पिछले शीतकालीन सत्र में कल्याण बनर्जी का ही एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मजाक करते दिखते हैं।
#WATCH | Delhi | Friendly interaction between TMC MP Kalyan Banerjee and Union Minister Nitin Gadkari inside Parliament premises pic.twitter.com/OZQVcTMWpb
— ANI (@ANI) December 17, 2025
संसद के शीतकालीन सत्र में टीएमसी सांसद पश्चिम बंगाल में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर नितिन गडकरी के साथ मजाक करते नजर आए थे। उस दौरान नितिन गडकरी बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए थे। वहीं, कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी के साथ कानाफूसी भी की थी।
ये भी पढ़ें: संसद के बाद सोशल मीडिया बना अखाड़ा: भाजपा के वीडियो के जवाब में कांग्रेस ने साझा किया लेख, जानें पूरा मामला
घुसपैठियों को लेकर गडकरी से की थी ठिठोली
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पश्चिम बंगाल में कथित घुसपैठियों के मुद्दे पर नितिन गडकरी से कहते हैं कि घुसपैठियों को बाहर फेंक देंगे, एक भी मिला क्या? इस पर नितिन गडकरी मुस्कुराते हुए अपनी कार की ओर बढ़ जाते हैं। इस दौरान गडकरी कल्याण बनर्जी को अपनी कार दिखाते हैं। गडकरी कहते हैं कि ये कार हाइड्रोजन से चलती है।
नितिन गडकरी की ओर से कार की खूबी बताने पर कल्याण बनर्जी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आप क्या करेंगे, इतना लेकर। एक-दो हमारे पास भी भेज दीजिए। बनर्जी आगे कहते हैं कि आप जो अपने नौकर-वौकर के पास भेजते हैं ना, वो हमारे पास भेज दीजिए। टीएमसी सांसद के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी सांसद हंसने लगते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
