Hindi News
›
Video
›
India News
›
Mamata Banerjee clashed with Delhi Police before meeting Gyanesh Kumar
{"_id":"6980a29c9e5729df100b3b31","slug":"mamata-banerjee-clashed-with-delhi-police-before-meeting-gyanesh-kumar-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee vs Delhi Police: दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता बनर्जी, लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee vs Delhi Police: दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता बनर्जी, लगाया गंभीर आरोप
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 02 Feb 2026 06:41 PM IST
Link Copied
Mamata Banerjee vs Delhi Police: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची। इसके बाद वो बंगा भवन गईं, जो दिल्ली में पश्चिम बंगाल सरकार का गेस्ट हाउस है। वहां वे परिवार ठहरे हुए हैं जो बंगाल में चुनावी सूची की जांच प्रक्रिया से प्रभावित हुए हैं। इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात देखकर मुख्यमंत्री नाराज हो गईं।
भारी संख्या में दिल्ली पुलिस की तैनाती पर नाराजगी जाहिर करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह दिल्ली आती हैं तो बीजेपी घबरा जाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में किसी आंदोलन के लिए नहीं आई हैं। उनका मकसद चुनावी सूची के SIR से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे बंगाल के लोगों के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बंगा भवन में बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा मैं दिल्ली पुलिस को दोष नहीं देती, मैं उन लोगों को दोष देती हूं जो शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग देश की रक्षा करने में नाकाम हैं और आम लोगों पर एसआईआर के नाम पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की तुलना एक जमींदारी से की, जहां गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।