सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   NCP Merger News: Will the NCP merge? Sharad Pawar and Sunetra Pawar have given a big hint!

NCP Merger News:NCP का होगा विलय? शरद पवार और सुनेत्रा पवार ने कर दिया ये बड़ा इशारा!

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sun, 01 Feb 2026 07:56 PM IST
NCP Merger News: Will the NCP merge? Sharad Pawar and Sunetra Pawar have given a big hint!
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर बना सस्पेंस और गहरा गया है। अजित पवार के निधन के बाद जहां पार्टी के भीतर एकजुटता की उम्मीदें जताई जा रही थीं, वहीं जमीनी घटनाक्रम फिलहाल अलग तस्वीर पेश कर रहा है। रविवार सुबह एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई से बारामती लौट आईं।

इन दोनों अहम नेताओं की विपरीत दिशाओं में हुई यह राजनीतिक आवाजाही ऐसे वक्त पर हुई है, जब एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चर्चाएं चरम पर थीं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि शरद पवार और सुनेत्रा पवार के बीच कोई मुलाकात या बातचीत हुई या नहीं।

अजित पवार के निधन के बाद बदला समीकरण

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को चार दिन बीत चुके हैं। 28 जनवरी को हुए इस घटनाक्रम के बाद एनसीपी की राजनीति में भावनात्मक माहौल तो बना, लेकिन राजनीतिक फैसलों को लेकर असमंजस भी बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के रहते दोनों गुटों के विलय की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी, लेकिन उनके अचानक चले जाने से अब पूरी रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

‘12 फरवरी को होना था विलय का ऐलान’

शनिवार को मीडिया से बातचीत में शरद पवार ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अजित पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी। शरद पवार ने साफ संकेत दिए कि भतीजे के निधन के बाद अब यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर भी दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा,
“इस बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई। यह फैसला पार्टी ने स्वयं लिया होगा। संभव है कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने इस दिशा में पहल की हो।”

शपथ के बाद सुनेत्रा पवार की बारामती वापसी

शनिवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार देर रात पुणे जिले के बारामती स्थित अपने आवास लौट आईं। राजनीतिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अजित पवार के निधन के बाद परिवार और पार्टी दोनों स्तरों पर फैसले बेहद संवेदनशील हो गए हैं।

गोविंदबाग में मुलाकात, लेकिन जवाब नहीं

शनिवार को अजित पवार के बेटे पार्थ पवार शरद पवार से मिलने बारामती स्थित गोविंदबाग पहुंचे। इस मुलाकात में सुप्रिया सुले, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। इस बैठक को लेकर भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया, जिससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है।

दिल्ली रवाना सुप्रिया सुले, नेता साधे हुए हैं चुप्पी

एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं। वहीं, एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी ओर, नारहरी जिरवाल जैसे नेता सार्वजनिक रूप से एकजुटता की अपील जरूर कर रहे हैं, लेकिन ठोस संकेत अब तक नहीं मिले हैं।

विलय पर फिलहाल विराम?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की प्रक्रिया कम से कम कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में जा सकती है। भावनात्मक माहौल, नेतृत्व का सवाल और सत्ता संतुलन इन सबने मिलकर पार्टी को एक कठिन मोड़ पर ला खड़ा किया है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शरद पवार मुंबई में किन नेताओं से मुलाकात करते हैं और आने वाले दिनों में एनसीपी की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Budget 2026: Akhilesh, Shashi Tharoor और Dimple Yadav ने बजट 2026 पर क्या-कुछ कहा?Nirmala Sitharaman

01 Feb 2026

क्या है Semiconductor Mission 2.0? भारत की डिजिटल आजादी का नया रोडमैप | Amar Ujala | Budget 2026

01 Feb 2026

Union Budget 2026: 9वां बजट पेश, 2014 से अबतक क्या रहा अहम फैसला? Amar Ujala | highlights

01 Feb 2026

Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026

01 Feb 2026

Union Budget 2026: बजट के बाद जल्दी कर लीजिएगा ये काम! वरना पछताना पड़ेगा

01 Feb 2026
विज्ञापन

Budget 2026: बजट से पहले अखिलेश यादव ने निर्मला सीतारमण पर कसा तंज, सुनिए क्या कहा

01 Feb 2026

Nirmala Sitharaman Budget 2026 : गैस सिलेंडर के रेट बढ़े, कीमतों में आया बदलाव ?

01 Feb 2026
विज्ञापन

Akhilesh Yadav ON CM Yogi : अखिलेश के बयान पर ब्रजेश पाठक का पलटवार, याद दिलाया 2017 का 'गुंडाराज'!

01 Feb 2026

Weather Forecast 01February 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

01 Feb 2026

Amit Shah In West Bengal: अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला, घुसपैठियों के मुद्दे पर जमकर गरजे!

01 Feb 2026

Bangladesh Border Fencing: कलकत्ता HC ने लगाई बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाम,भाजपा ने ममता पर बोला हमला!

01 Feb 2026

Prakash Parv of Guru Ravidas: गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर भाजपा- कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग!

01 Feb 2026

Air India Express Flight Delay: गुवाहाटी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा,एअर इंडिया विमान के टेकऑफ में हुई देर

01 Feb 2026

Shashi Tharoor News: राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात के बाद शशि थरूर का खुला एलान

31 Jan 2026

Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar: डिप्टी सीएम बनी सुनेत्रा, फडणवीस ने कर दिया NCP के साथ खेल!

31 Jan 2026

सुप्रिया सुले से मिली हार, अब बन गईं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, ये है सुनेत्रा पवार की कहानी

31 Jan 2026

Maharashtra New Deputy CM Sunetra Pawar: शपथ के बाद सुनेत्रा पवार ने पति अजित पवार को ऐसे किया याद

31 Jan 2026

Maharashtra New Deputy CM Sunetra Pawar: डिप्टी सीएम सुनेत्रा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

31 Jan 2026

Sunetra Pawar: 'इंसान से ज्यादा कुर्सी जरूरी', सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर शिंदे गुट के मंत्री ने उठाए सवाल

31 Jan 2026

Pakistan: Loan को लेकर Shehbaz Sharif ने कबूली गिड़गिड़ाने की बात | Debt | Munir | Economic Crisis

31 Jan 2026

Rajasthan के डीडवाना के किसानों को आगामी बजट से बड़ी उम्मीदें

31 Jan 2026

11 सूत्री मांगों को लेकर Naresh Meena ने टोंक से भरी हुंकार, जयपुर कूच का ऐलान

31 Jan 2026

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा, 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी

31 Jan 2026

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर फूट-फूटकर रोए साध्वी के पिता ने सबकुछ बता दिया!

31 Jan 2026

कैसे हुई साध्वी प्रेमा बाईसा की मौत? क्या इंजेक्शन से गई साध्वी की जान?

31 Jan 2026

Maharashtra New Deputy CM: शरद पवार ने अजित पवार का नाम लेकर चला बड़ा दांव

31 Jan 2026

Delhi-NCR Weather Pollution Update: IMD ने जारी किया Yellow Alert, 'बहुत खराब' श्रेणी में AQI Mausam

31 Jan 2026

Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार की जगह लेंगे बेटे पार्थ पवार, जानें क्यों हो रही चर्चा

31 Jan 2026

Sharad Pawar on Sunetra Pawar: NCP के विलय पर शरद पवार का बड़ा बयान

31 Jan 2026

Russia Ukraine War: ट्रंप ने फोन पर फिर भरे पुतिन के कान, जेलेंस्की पर क्या हुई बात

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed