सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns

तस्वीरों में ग्रैमी 2026: बीबर की परफॉर्मेंस से चैपल के रेड कारपेट लुक तक, इस साल ग्रैमी में क्या रहा खास?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Mon, 02 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Grammy Awards 2026 Highlights: चार साल बाद जस्टिन बीबर ने किसी बड़े मंच पर परफॉर्म किया। इसी मंच से कई दिग्गज कलाकारों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तेवर भी दिखाए। ये मंच था ग्रैमी अवॉर्ड्स का। जानिए इस साल ग्रैमी में क्या-कुछ खास रहा..

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 1 फरवरी की रात (भारतीय समयानुसार: सोमवार सुबह) लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया गया। कार्यक्रम में लेडी गागा, जस्टिन बीबर, बिली एलिश और केंड्रिक लैमर जैसे दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड नाइट के होस्ट कॉमेडियन ट्रेवर नोआ रहे जिन्होंने कार्यक्रम की लगातार छठी बार मेजबानी की। ग्रैमी 2026 में लेडी गागा, ब्रूनो मार्स और जस्टिन बीबर समेत कई कलाकारों ने परफॉर्म भी किया। यहां देखें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की मुख्य झलकियां....

Trending Videos

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में पहुंचीं चैपल रोन। - फोटो : instagram @grammys

रेड कारपेट पर चैपल ने बटोरी सुर्खियां  
इवेंट की शुरुआत रेड कारपेट से हुई। यहां माईली सायरस, डोएची, सबरीना कारपेंटर और केरोल जी समेत कई सेलेब्स नजर आए। फिर भी सबसे ज्यादा चर्चा बटोर कर ले गईं, चैपल रोन। सिंगर चैपल ने शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था। बाद में उन्होंने इस ड्रेस का हुड ओपन किया और सेमी न्यूड नजर आईं। हालांकि, अवॉर्ड सेरेमनी में जब वो मंच पर आई तो उन्होंने दूसरे आउटफिट पहने हुए थे।



लेडी गागा और केरोल जी ने भी खींचा ध्यान
चैपल के अलावा सिंगर सबरीना कारपेंटर और लेडी गागा के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेवेन गाउन लुक चुना। सिंगर ने इवेंट के लिए ब्लैक फैदर से बना गाउन चुना। इनके अलावा सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर, माईली सायरस और केरोल जी भी रेड कारपेट पर चमकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में हुईं धांसू परफॉर्मेंस। - फोटो : instagram @grammys

चार साल बाद लौटे बीबर, इवेंट में हुईं 15 परफॉर्मेंस
इस साल इवेंट में कुल 15 परफॉर्मेंस हुईं। इनमें सबसे खास रही लेडी गागा, ब्रूनो मार्स और रोज व जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस। बीबर ने करीब चार साल बाद किसी बड़े मंच पर परफॉर्म किया। इस दौरान वो शर्टलेस रहे। लेडी गागा ने चिर-परिचित अंदाज में पिंजरे जैसे हेडगेयर के साथ मंच पर प्रस्तुति दी। वहीं बिली एलिश और बैड बनी ने अपने प्रदर्शन के जरिए राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात रखी। 

इन कलाकारों ने परफॉर्म किया

  • एडिसन रे (Addison Rae)
  • एलेक्स वॉरेन (Alex Warren)
  • ब्रूनो मार्स (Bruno Mars)
  • क्लिप्स (Clipse)
  • जस्टिन बीबर (Justin Bieber)
  • कैटसे (KATSEYE)
  • लेडी गागा (Lady Gaga)
  • लियोन थॉमस (Leon Thomas)
  • लोला यंग (Lola Young)
  • ओलिविया डीन (Olivia Dean)
  • फैरेल विलियम्स (Pharrell Williams)
  • सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter)
  • सोम्ब्र (Sombr)
  • द मारियास (The Marías)
  • बैड बनी (Bad Bunny) और बिली इलिश (Billie Eilish)

इवेंट में सबरीना कारपेंटर, ब्रूनो मार्स-रोज और सोम्ब्र ने भी परफॉर्म किया।

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के होस्ट ट्रेवर नोआ। - फोटो : instagram @grammy

ट्रेवर नोआ ने खूब उड़ाया ट्रंप का मजाक 
कॉमेडियन ट्रेवर नोआ लगातार छठी बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट बने। इस दौरान उन्होंने कई बार ट्रंप का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि सिंगर निकी मिनाज ग्रैमी में नहीं आईं क्योंकि वो अभी भी व्हाइट हाउस में हैं और डोनाल्ड ट्रंप के साथ जरूरी मामलों पर चर्चा कर रही हैं। इसके बाद ट्रेवर ने डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री भी की। इवेंट के बाद ग्रैमी के मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा हुए। उन्होंने होस्ट ट्रेवर नोआ को लूजर कहते हुए उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी।
 


 

 

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी अवॉर्ड्स में मंच से आभार जताते ओलिविया और बैड बनी। - फोटो : instagram @grammys

विजेताओं ने मंच पर जताया ट्रंप का विरोध 
अवॉर्ड नाइट में सिर्फ ट्रेवर ही नहीं, बल्कि सिंगर बैड बनी, केंड्रिक लैमर, बिली एलिश, ओलिविया डीन और SZA जैसे सिंगर्स ने मंच से दिए अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप का विरोध किया। ये सभी डोनाल्ड ट्रंप की नई इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध करते दिखे। जानिए, इन सेलेब्स ने क्या कहा?

  • केंड्रिक लैमर: ‘आप निराश न हों। हम आगे बढ़ सकते हैं। हमें एक-दूसरे की जरूरत है। हमें सरकार नहीं चलाती है। हमें भगवान चलाते हैं।’  
  • बिली एलिश: ‘चोरी की जमीन पर कोई भी अवैध प्रवासी नहीं होता है। अभी क्या कहना है या क्या करना है, यह जानना सच में बहुत मुश्किल है। हमें लड़ते रहना होगा और बोलते रहना होगा और विरोध करते रहना होगा।’ 
  • बैड बनी: ‘हम जंगली नहीं हैं। हम जानवर नहीं हैं। हम एलियन नहीं हैं। हम इंसान हैं। नफरत से नफरत और ज्यादा ताकतवर होती है। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ प्यार है। अगर हम लड़ते हैं तो हमें प्यार से लड़ना होगा।’ 
  • ग्लोरिया एस्टेफन: ‘मुझे नहीं लगता कि कोई कहेगा कि हम बॉर्डर पर पूरी तरह से फ्रीडम चाहते हैं। लेकिन जो हो रहा है, वह बिल्कुल भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जिनके परिवार हैं। जिन्होंने दशकों से अमेरिका को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। छोटे बच्चे डिटेंशन सेंटर्स में हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार मानवता के लिए हमारी अपील सुनेगी, जो सबसे जरूरी चीज है।’ चैपल रोन: ‘मैं एक इमिग्रेंट परिवार से बिलॉन्ग करती हूं। मैं अपने परिवार की बहादुरी का नतीजा हूं। मुझे लगता है कि उन लोगों को सराहा जाना चाहिए।’
  • ओलिविया डीन: 'मैंने कभी सच में नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आऊंगी। मैं यहां एक इमिग्रेंट की पोती के तौर पर हूं। मुझे अपने परिवार पर गर्व है।’

 

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
ग्रैमी जीतने के बाद बैड बनी और केंड्रिक लैमर। - फोटो : instagram @grammy



बने ये रिकॉर्ड्स 

  • केंड्रिक लैमर सबसे ज्याद ग्रैमी (26) जीतने वाले रैपर बन गए हैं।
  • लोला यंग ने बीबर और लेडी गागा जैसे दिग्गजों को हराकर बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी जीता।
  • इस बार केंड्रिक लैमर ने सबसे ज्यादा 5 ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया। 
  • बैड बनी का 'देबी तिरार मास फोटोस' ग्रैमी जीतने वाला पहला कम्पलीट स्पेनिश एल्बम बना।
  • ट्रेवर नोआ ने लगातार छठी और आखिरी बार ग्रैमी अवॉर्ड समारोह की मेजबानी की।

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
अनुष्का शंकर और दलाई लामा - फोटो : X

भारत चूका पर लामा को मिला ग्रैमी 
ग्रैमी 2026 में दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर को भी नामंकन मिला था। बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में उनके गाने 'डेब्रेक' को नामांकित किया गया था। यह अनुष्का का 13वां नामंकन था पर वो ग्रैमी जीतने से चूक गईं। 
वहीं तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्होंने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में ग्रैमी हासिल किया।

Grammys 2026 Kendrick Lamar breaks record Bad Bunny, Lady Gaga justin bieber performed chappell roan stuns
अमेरिकन सिंगर और रैपर शबूजी अवॉर्ड जीतने के बाद रो पड़े। - फोटो : instagram @grammys

मंच पर रोए शबूजी, बैड बनी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन 
एल्बम ऑफ द ईयर जीतने पर बैड बनी इमोशनल हो गए। उन्होंने अपने आंसू संभाले और स्पीच की शुरुआत स्पैनिश में की। इसके बाद माता-पिता का जिक्र करते हुए बेहद भावुक स्पीच दी। उनकी इस स्पीच पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला। इवेंट में लेडी गागा की स्पीच भी बेहद खूबसूरत रही। उन्होंने महिलाओं से अपने सपनों के लिए लड़ने की अपील की।
वहीं अमेरिकन सिंगर और रैपर शबूजी ने बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अपने नाम किया। यह अवॉर्ड जीतने के बाद मंच पर स्पीच देते वक्त वो रो पड़े। उन्होंने अपनी मां का शुक्रियाअदा किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GRAMMYS (@grammys)




अवॉर्ड जीतने के बाद मंच पर भावुक हुईं बिली एलिश को उनके भाई ने गले लगा लिया।


इवेंट के अंत में सभी कलाकारों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed