सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Grammy award winner singer Olivia dean life and comments about illegal immigrants

ओलिविया डीन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, अप्रवासी परिवार से ताल्लुक; जानें सिंगर ने मंच से क्या दिया ट्रंप को संदेश

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Olivia dean grammy award winner:  68वां ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिंगर ओलिविया डीन ने भी ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इस मंच पर से उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध किया। जानिए, कौन है सिंगर ओलिविया? कैसे उनका संगीत जगत में आना हुआ?

Grammy award winner singer Olivia dean life and comments about illegal immigrants
ओलिविया डीन - फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में कई संगीत जगत के कलाकारों ने शिरकत की। इस बार कुछ कलाकार ऐसे थे, जिन्हें पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड मिला। इस सूची में सिंगर ओलिविया डीन भी शामिल रहीं। उन्होंने अवॉर्ड लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रवासी नीति का विरोध किया। इस मंच पर अपनी जिंदगी और परिवार के बारे में जिक्र किया। जानिए, ओलिविया की जिंदगी और म्यूजिक करियर से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026: सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने लैमर, बैड बनी ने बनाया यह रिकॉर्ड; विजेताओं की पूरी लिस्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन


'आर्ट ऑफ लिविंग' एल्बम के लिए मिला ग्रैमी
ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन का रोमांटिक एल्बम 'द आर्ट ऑफ लिविंग' काफी पॉपुलर हुआ था। इस सिंगर ने अपने एल्बम के लिए ग्रैमी में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता। सिंगर, लिरिसिस्ट ओलिविया ने कई टेलीविजन और साउंडट्रैक्स के लिए अपनी आवाज दी है। सिंगर ने 'मैन आई नीड', 'ए कपल मिनट्स' और 'सो इजी (टू फॉल इन लव)' जैसे गानों से धूम मचा दी थी। म्यूजिक लवर्स को उनके गाने खूब पसंद आते हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GRAMMYS (@grammys)




कई अवॉर्ड के लिए पहले भी हुईं नॉमिनेट 
सिंगर ओलिविया डीन को अमेजन म्यूजिक 2021 में ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया था। उसी साल सिंगर को बीबीसी म्यूजिक इंट्रोड्यूसिंग आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के लिए चुना गया। डीन ब्रिट अवार्ड के लिए तीन बार पहले भी नाॉमिनेट हो चुकी हैं। यूके म्यूजिक सिंगल्स चार्ट में ओलिविया के चार सिंगल एक साथ लिस्ट हुए थे। 

Grammy award winner singer Olivia dean life and comments about illegal immigrants
ओलिविया डीन - फोटो : इंस्टाग्राम -@oliviadeano
दिग्गजों को पीछे छोड़ जीता ग्रैमी का खिताब 
ग्रैमी में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का खिताब जीतने वाली ओलिविया डीन के लिए यह राह आसान नहीं थी। उन्होंने लियोन थॉमस, एडिसन रे, द मारियास और लोला यंग जैसे सिंगर्स को हराकर ग्रैमी अपने नाम किया। ओलिविया पहली बार ग्रैमी में नॉमिनेट हुईं और पहली बार में ही अवॉर्ड जीत लिया। इस तरह वह उन विजेताओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो पहली बार में ही नॉमिनेट होने पर ग्रैमी जीत गए थे।  

ये खबर भी पढ़ें: फोटोज में ग्रैमी 2026: बीबर की परफॉर्मेंस से लेकर चैपल के रेड कारपेट लुक तक, ग्रैमी 2026 में क्या रहा खास

अप्रवासी परिवार से ओलिविया का नाता
सिंगर ओलिविया डीन ब्रिटिश मूल की हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओलिविया एक जमैका, गुयानी घराने की मां और ब्रिटिश पिता की संतान हैं। उनकी मां बहुत पहले ही यूके छोड़ कर अमेरिका आ गईं। ओलिविया अमेरिका में पली-बढ़ी हैं। वह ग्रैमी जीतने के बाद मंच पर इमोशनल हो गईं। अपने अप्रवासी परिवार और जड़ों को उन्होंने याद किया। वह ग्रैमी के मंच पर कहती हैं, 'मैंने कभी सच में नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आऊंगी। मैं यहां एक इमिग्रेंट की पोती के तौर पर हूं।' अपने परिवार का जिक्र उन्होंने ग्रैमी के मंच पर इसलिए किया क्योंकि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी के पक्ष में नहीं हैं। इस मंच पर अपने भाषण के जरिए वह ट्रंप का विरोध करती दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed