Mount Aconcagua: अरुणाचल प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
अरुणाचल प्रदेश की कबाक यानो ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। यह 7-सम्मिट अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबाक यानो ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से इतिहास रचते हुए दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (अर्जेंटीना) पर 1 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 22,831 फीट ऊंचा यह पर्वत पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची चोटी होने के साथ-साथ अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने कबाक यानो को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता व्यक्तिगत विजय के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दिखाती है कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
7-सम्मिट अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि
कबाक यानो का यह अभियान ‘7-सम्मिट माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन’ का हिस्सा है, जिसमें विश्व के सात महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ाई शामिल है। इससे पहले उन्होंने 4 अगस्त 2025 को अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो और 16 अगस्त 2025 को यूरोप की माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।राज्यपाल ने कहा कि कबाक यानो की यह उपलब्धि अरुणाचल प्रदेश के युवाओं में खेल, साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के प्रति नई प्रेरणा पैदा करेगी। उन्होंने युवाओं में खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
गौरतलब है कि 28 जुलाई 2025 को राज्यपाल ने इटानगर स्थित लोक भवन से कबाक यानो के ‘7-सम्मिट माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन’ को औपचारिक रूप से रवाना किया था। कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री केंटो जिनी भी उपस्थित थे। ‘7-सम्मिट माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन’ में एशिया की माउंट एवरेस्ट, दक्षिण अमेरिका की एकांकागुआ, उत्तरी अमेरिका की डेनाली, अफ्रीका की किलिमंजारो, यूरोप की एल्ब्रुस, अंटार्कटिका की विंसन मैसिफ और ओशिनिया की पनचक जया या माउंट कोसियस्ज़को पर चढ़ाई करना शामिल है। यह दुर्लभ उपलब्धि अब तक केवल चुनिंदा पर्वतारोहियों ने ही हासिल की है।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.