सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The cancellation of the Fazilka Intercity Express is causing increasing difficulties for passengers.

Sonipat News: फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों की बढ़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
The cancellation of the Fazilka Intercity Express is causing increasing difficulties for passengers.
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने के लिए ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। फाजिल्का-बठिंडा-पुरानी दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14507/08) रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह गाड़ी एक सप्ताह से रद्द है। 6 फरवरी से गाड़ी चलने की उम्मीद जताई जा रही है। गाड़ी रद्द होने के कारण पंजाब जाने के लिए यात्रियों को पश्चिम एक्सप्रेस (12952) में यात्रा करनी पड़ रही है।
Trending Videos

पंजाब में रेलवे लाइन में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते फाजिल्का-दिल्ली जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच दिन से बंद है और 5 फरवरी तक रद्द रहेगी। इस समस्या को देखते हुए पुरानी दिल्ली की ओर से जाने वाले यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सोनीपत से बड़ी संख्या में यात्री पुरानी दिल्ली की ओर से सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न के समय पुरानी दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर के बाद यही एकमात्र ट्रेन है। रेलवे ने रेलमार्ग पर विभिन्न जगह चल रहे कार्य की वजह से फाजिल्का-दिल्ली जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर रखा है। ऐसे में पंजाब जाने वाले यात्रियों को पश्चिम एक्सप्रेस या अन्य वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। बठिंडा या फाजिल्का की ओर जाने वाले यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।

फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 फरवरी तक रद्द रहेगी। 6 फरवरी को ट्रेन बहाल होने के बाद यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed