सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The district team started preparations for the super speed kho-kho competition.

Gurugram News: सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम ने शुरू की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
The district team started preparations for the super speed kho-kho competition.
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में सुपर स्पीड खो-खो प्रतियोगिता के लिए स्थानीय टीम ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी हैं। यह प्रतियोगिता छह फरवरी से आयोजित होगी, जिसमें जिले की टीम राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के इरादे से कड़ी मेहनत करने में जुटी हुई हैं। टीम के प्रशिक्षक राजेंद्र ने बताया कि खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं और तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में सुपर स्पीड फॉर्मेट के तहत तेज गति वाली खो-खो मैच खेले जाएंगे, जो खिलाड़ियों की फुर्ती और रणनीति का इम्तिहान लेंगे। राहुल कुमार ने कहा कि टीम के खिलाड़ी रोजाना सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं, ट्रॉफी तो जिले में ही आएगी। नेहा यादव ने बताया कि यह खो-खो साधारण खो-खो के मुताबिक अलग होती है। इसमें ज्यादा फुरती की जरूरत होती है। नवीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हम अलग से ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसमें सास रोकना और रफ्तार बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। नीतू का कहना है कि इस खेल में गति, रणनीति और फुरती की जरूरत होती है। इसके लिए कोच हमारी स्पेशल अभ्यास करवा रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed