सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   seventh class student died after falling from 14th floor in Gurugram

घर से 4 KM दूर जाकर आरव ने क्यों दी जान? 14वीं मंजिल से गिरा सातवीं का छात्र, हत्या या आत्महत्या अभी नहीं साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में हुई ये घटना। सीसीटीवी फुटेज में छत पर जाता दिखाई दे रहा है आरव। पिता ने बताया कि जिस जगह यह घटना हुआ है वह उनके घर से चार किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि वो वहां क्यों गया, जबकि वहां पर उनका जानने वाला कोई नहीं रहता है। 
 

seventh class student died after falling from 14th floor in Gurugram
इसी सोसाइटी की इमारत से गिरा आरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर थाना के अंतर्गत सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में टावर बी-11 की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। एक फरवरी की शाम करीब 4.40 बजे सोसाइटी के गार्ड को परिसर में तेज आवाज सुनाई दी तो वह मौके पर पहुंचा। गार्ड ने देखा कि एक बच्चा जमीन पर लहुलुहान हालत में पड़ा है। गार्ड ने इस बारे में सोसाइटी के लोगों को जानकारी दी और एंबुलेंस बुलाई गई।

Trending Videos

चार किलोमीटर दूर है आरव का घर
एंबुलेंस से बच्चे को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया। मृत बच्चे की पहचान सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सोसाइटी में रहने वाले आरव (13) के रूप में हुई। ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी बच्चे के घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। ऐसे में जांच का विषय है कि आरव अपने घर से इतनी दूर कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर जाता दिखा आरव
पुलिस ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरव अकेले टावर की छत पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस के पास बच्चे की छत से गिरते हुए की सीसीटीवी फुटेज भी है। सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टायर गार्डन सोसाइटी निवासी व बच्चे के पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि बेटा एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी उनकी रिहायशी सोसाइटी से करीब चार किलोमीटर दूर है। ऐसे में उनको जानकारी नहीं है कि इकलौता बेटा इतनी दूर क्यों गया व उसकी कैसे मौत हुई।

ढाई साल पहले मौसी रहती थी
बच्चे के पिता अतुल सक्सेना ने बताया कि ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में करीब ढाई साल पहले आरव की मौसी रहती थी और वह पहले उनके पास आता था। अतुल ने बताया कि फिलहाल उनका परिवार बीपीटीपी एस्ट्रिया में पहली मंजिल पर रहता है। आरव किसके साथ वहां गया इसकी सूचना नहीं है।

पुलिस का बयान
अभी तक छानबीन व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चे के खुद ही छत से गिरने की बात सामने आई है। परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अभी तक मामले के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घर से बच्चा करीब चार किलोमीटर दूर सोसाइटी में कैसे पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। -अशोक कुमार, एसआई, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed