{"_id":"6981e4d709523aa7be067775","slug":"video-devotees-carried-out-a-procession-with-pots-filled-with-ganges-water-in-bhadohi-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर निकाली कलश यात्रा
भदोही में कौलापुर क्षेत्र के धनापुर दक्षिणी स्थित धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डीजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा बिहरोजपुर गंगा घाट से प्रारंभ हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर सुजातपुर और धनापुर गांव की परिक्रमा की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए सिर पर जल से भरा कलश लेकर पूरे श्रद्धा भाव से शामिल रहीं। इस मौके पर रविकांत दुबे, उमाकांत दुबे, लालजी, लालचंद, प्रकाश चंद, सुनील दुबे, मदन, चंद्रकांत, प्रमोद, राकेश, रत्नेश पांडेय, देवेंद्र दुबे, आलोक दुबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।