{"_id":"69818d864732d2f97b0364c2","slug":"video-brabka-ma-masama-ka-natakaya-paltava-garaja-camaka-oura-taja-havao-ka-satha-haii-brasha-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मौसम का नाटकीय पलटाव, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मौसम का नाटकीय पलटाव, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
बाराबंकी में मंगलवार की सुबह लोगों के लिए पूरी तरह चौंकाने वाली रही। सुबह-सुबह घने कोहरे और बादलों के बीच लोग धूप निकलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। वहीं, कुछ ही पलों में मौसम ने ऐसा रुख बदला कि सुबह 10 बजे ही शाम जैसा अंधेरा छा गया। तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
गरजती बिजली और हवा के तेज झोंकों ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। सड़कों पर चल रहे राहगीर जहां इधर-उधर छिपते नजर आए। वहीं बाजारों में दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। कई जगह दुकानों के शटर गिरते दिखे और चहल-पहल वाला बाजार कुछ ही देर में सूना पड़ गया।
अचानक बदले मौसम का असर ग्रामीण इलाकों में भी दिखा। खेतों में काम कर रहे किसान काम छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर लौटते नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई। दिन में ही छाए अंधेरे और तेज हवाओं ने लोगों को एहसास करा दिया कि मौसम अब पूरी तरह मिजाज में नहीं है। धूप की उम्मीद लिए बैठे बाराबंकी वासियों को अचानक आई ‘शाम’ ने हैरान कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।