{"_id":"6afb6587dc6946f6480aa1fc","slug":"man-convicted-of-raping-a-teenage-girl-sentenced-to-10-years-of-rigorous-imprisonment-barabanki-news-c-315-1-brp1006-184591-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास
Tue, 17 Nov 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में पीड़िता के पिता ने 17 अक्तूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि रामसनेहीघाट के बादलगढ़ चौरसिया निवासी रामसुंदर उर्फ बल्ली ने घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पॉक्सो एक्ट के तहत विवेचना पूरी करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। अपर सत्र न्यायाधीश एवं पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने के बाद रामसुंदर उर्फ बल्ली को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।