{"_id":"698194ece133c53143008f51","slug":"video-divisional-level-employment-fair-on-5th-in-agra-college-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा कॉलेज में 5 को मंडल स्तरीय रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा कॉलेज में 5 को मंडल स्तरीय रोजगार मेला
आगरा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं आगरा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 5 फरवरी को मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आगरा कॉलेज के नवनिर्मित आचार्य गंगाधर शास्त्री मंडपम परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से 3000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मेले में असिस्टेंट मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, टेली कॉलर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, एचआर, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए चयन होगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल से परास्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, बीसीए, एमसीए उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।