{"_id":"6981d125a90f5fff6604c301","slug":"will-india-stop-buying-russian-oil-kremlin-dmitry-peskov-on-donald-trump-india-us-trade-deal-no-indication-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russian Oil: क्या भारत बंद करेगा रूसी तेल खरीद? ट्रंप के एलान पर रूस बोला- नई दिल्ली से नहीं मिला कोई इशारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russian Oil: क्या भारत बंद करेगा रूसी तेल खरीद? ट्रंप के एलान पर रूस बोला- नई दिल्ली से नहीं मिला कोई इशारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ एक व्यापार समझौते का एलान किया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि इस व्यापार समझौते के तहत भारत की रूस से तेल की खरीद बंद करने और व्यापार बाधाओं को कम करेगा। ट्रंप ने कहा कि इसके बदले में भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
रूसी तेल खरीद पर क्रेमलिन ने दी ये प्रतिक्रिया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते का एलान कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस मामले पर अब रूस का बयान भी सामने आ गया है। क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि उसे भारत से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद वह रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा।
Trending Videos
डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार समझौते के एलान के साथ कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैरिफ में ढील देने के समझौते के तहत रूसी तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है। इस पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एएफपी से बातचीत में कहा, 'अभी तक हमें इस मामले पर नई दिल्ली से कोई बयान नहीं मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील: चीन-पाकिस्तान पिछड़े, भारत को 18% टैरिफ का बूस्टर डोज पर चुनौती भी, जानिए सबकुछ
रूस-भारत की साझेदारी के विकास को भी देते हैं महत्व :क्रेमलिन
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत के साथ संबंधों पर ट्रंप की टिप्पणियों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण कर रहा है। पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, 'हम अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम रूस और भारत के बीच एक उन्नत रणनीतिक साझेदारी के विकास को भी उतना ही महत्व देते हैं।'
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है और हम दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का इरादा रखते हैं।' गौरतलब है कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत रियायती कीमत पर रूसी समुद्री मार्ग से आने वाले कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को कितना लाभ?: देश का विकास दर 6.9% होने का अनुमान, जानें दावा
भारत के साथ व्यापार समझौते पर ट्रंप ने किया था क्या एलान?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल की खरीदने की वजह से 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। यह उस पारस्परिक शुल्क से अलग था, जिसे ट्रंप ने भारत के लिए 25 फीसदी कर दिया था। ट्रंप ने सोमवार को रूसी तेल खरीद बंद करने और व्यापार बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
