{"_id":"6981c751ad56b3c84d0c0a65","slug":"russia-ukraine-conflict-russia-launches-massive-attack-ukraine-with-missiles-and-drones-ahead-of-peace-talks-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine Conflict: शांति वार्ता से पहले रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला; 70 मिसाइलें-450 ड्रोन से बरपाया कहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine Conflict: शांति वार्ता से पहले रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला; 70 मिसाइलें-450 ड्रोन से बरपाया कहर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में बिजली केंद्रों को निशाना बनाया गया, जिससे कड़ाके की ठंड में हजारों लोग बिना बिजली और हीटिंग के रहने को मजबूर हैं। जेलेंस्की ने इसे रूस की डराने वाली नीति बताते हुए दुनिया से मदद मांगी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं। अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है।
क्या बोले जेलेंस्की?
जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Jaishankar US Visit: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर EAM जयशंकर; रुबियो से मुलाकात और अहम बैठकों में करेंगे शिरकत
हमले में पावर ग्रिड को पहुंचा नुकसान
अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है। फिलहाल मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी।
मंत्री की हमले की निंदा
रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन