{"_id":"698190b884736773d404a818","slug":"iran-signals-us-talks-iran-president-masoud-pezeshkian-turkey-meditations-iran-us-relations-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Iran Talk: तुर्किये की मध्यस्थता पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति? ईरान-अमेरिका वार्ता पर मिले सकारात्मक संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-Iran Talk: तुर्किये की मध्यस्थता पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति? ईरान-अमेरिका वार्ता पर मिले सकारात्मक संकेत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के संकेत दिए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री को निर्देश दिया कि वे बिना किसी धमकी और दबाव के गरिमा के साथ चर्चा करें। तुर्की इस वार्ता की मेजबानी कर सकता है, हालांकि अमेरिका ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अमेरिका-ईरान झंडा
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा हमने अपने विदेश मंत्री को अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया है। सुधारवादी राष्ट्रपति का यह बयान ईरान की ओर से पहला स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। कि ईरान तुर्किये के आयोजित मध्यस्थता बातचीत में हिस्सा ले सकता है।
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने विदेश मंत्री को बातचीत के लिए आगे बढ़ने को कहा है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं। राष्ट्रपति का कहना है कि बातचीत के लिए एक अनुकूल माहौल होना चाहिए। यह माहौल किसी भी तरह की धमकियों और अनुचित उम्मीदों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गरिमा, विवेक और समझदारी के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। हालांकि अमेरिका ने अभी तक यह स्वीकार नहीं किया है कि बातचीत होगी।
(खबर अपडेट की जा रही है)
Trending Videos