{"_id":"6981adab410ed92f6b065e0d","slug":"trump-to-host-colombia-s-petro-just-weeks-after-insulting-him-as-sick-man-fueling-drug-trade-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump-Petro Meet: व्हाइट हाउस में आज ट्रंप-कोलंबियाई राष्ट्रपति की मुलाकात; कुछ दिन पहले बताया था 'बीमार आदमी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump-Petro Meet: व्हाइट हाउस में आज ट्रंप-कोलंबियाई राष्ट्रपति की मुलाकात; कुछ दिन पहले बताया था 'बीमार आदमी'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Trump-Petro Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के बीच आज व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी। हालांकि यह साफ नहीं है कि ट्रंप-पेट्रो बैठक कैमरों के सामने होगी या नहीं। ट्रंप पहले भी व्हाइट हाउस में विदेशी नेताओं के सामने सख्त रुख अपना चुके हैं।
कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो की व्हाइट हाउस में मेजबानी करने जा रहे हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब कुछ ही हफ्ते पहले ट्रंप ने पेट्रो को 'बीमार आदमी' कहा था और उन पर अमेरिका में ड्रग्स भेजने के आरोप लगाए थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और नशा तस्करी रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए कि वे पेट्रो के रवैये में नरमी देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में हालिया अमेरिकी कार्रवाई के बाद पेट्रो का रवैया 'काफी बदल गया' है।
यह भी पढ़ें - India-US Trade Deal: 'भारत-ईयू समझौते का पड़ा दबाव', ट्रंप की टैरिफ कटौती पर अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान
ट्रंप रूढ़िवादी तो वामपंथी नेता हैं पेट्रो
हालांकि, दोनों नेताओं के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ट्रंप रूढ़िवादी विचारधारा के हैं, जबकि पेट्रो वामपंथी नेता हैं। दोनों की बयानबाजी अक्सर तेज और अप्रत्याशित रहती है, इसलिए इस मुलाकात को लेकर भी 'कुछ भी हो सकता है' जैसी स्थिति बनी हुई है। गुस्तावो पेट्रो ने हाल के दिनों में भी ट्रंप की आलोचना जारी रखी है। उन्होंने गाजा को लेकर ट्रंप पर कड़े आरोप लगाए और वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को 'अपहरण' बताया। वॉशिंगटन रवाना होने से पहले पेट्रो ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में अपने समर्थकों से प्रदर्शन करने की अपील भी की।
अमेरिका-कोलंबिया रिश्तों में बदलाव
परंपरागत रूप से कोलंबिया अमेरिका का करीबी सहयोगी रहा है। पिछले 30 वर्षों में अमेरिका ने कोलंबिया के साथ मिलकर ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, विद्रोही गुटों से लड़ाई और ग्रामीण विकास पर काम किया है। लेकिन हाल के महीनों में रिश्तों में तनाव बढ़ा। ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करी के शक में समुद्री इलाकों में सैन्य कार्रवाई तेज की, जिनमें कई लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, अक्टूबर में ट्रंप प्रशासन ने पेट्रो, उनके परिवार और कोलंबिया सरकार के एक मंत्री पर प्रतिबंध लगाए। बाद में पेट्रो की वॉशिंगटन यात्रा के लिए इन प्रतिबंधों में ढील देनी पड़ी।
यह भी पढ़ें - Epstein Files: एपस्टीन विवाद की जांच में गवाही देने को बिल-हिलेरी क्लिंटन तैयार, फिर भी लटकी अवमानना की तलवार!
पेट्रो को भी चेतावनी दे चुके हैं ट्रंप
इसके बाद वेनेजुएला में हुई अमेरिकी कार्रवाई और मादुरो की गिरफ्तारी ने विवाद को और बढ़ा। ट्रंप ने पेट्रो को कड़ी चेतावनी भी दी थी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच फोन पर लंबी बातचीत के बाद हालात कुछ हद तक शांत हुए और ट्रंप ने पेट्रो को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन