सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran signals US talks Iran President Masoud Pezeshkian Turkey meditations Iran US relations

US-Iran Talk: तुर्किये की मध्यस्थता पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति? ईरान-अमेरिका वार्ता पर मिले सकारात्मक संकेत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के संकेत दिए हैं। उन्होंने विदेश मंत्री को निर्देश दिया कि वे बिना किसी धमकी और दबाव के गरिमा के साथ चर्चा करें। तुर्की इस वार्ता की मेजबानी कर सकता है, हालांकि अमेरिका ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Iran signals US talks Iran President Masoud Pezeshkian Turkey meditations Iran US relations
अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा हमने अपने विदेश मंत्री को अमेरिका के साथ निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत शुरू करने का निर्देश दिया है। सुधारवादी राष्ट्रपति का यह बयान ईरान की ओर से पहला स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। कि ईरान तुर्किये के आयोजित मध्यस्थता बातचीत में हिस्सा ले सकता है।
Trending Videos


राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने विदेश मंत्री को बातचीत के लिए आगे बढ़ने को कहा है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी रखी हैं। राष्ट्रपति का कहना है कि बातचीत के लिए एक अनुकूल माहौल होना चाहिए। यह माहौल किसी भी तरह की धमकियों और अनुचित उम्मीदों से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गरिमा, विवेक और समझदारी के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। हालांकि अमेरिका ने अभी तक यह स्वीकार नहीं किया है कि बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed