{"_id":"6981c874af29fd69ff0eea13","slug":"three-indian-nationals-arrested-by-canada-police-on-anti-extortion-patrol-bullets-fired-at-home-in-surrey-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के सरे शहर में गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार, आरोपियों के वीजा की जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के सरे शहर में गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार, आरोपियों के वीजा की जांच शुरू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
कनाडा पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी 'प्रोजेक्ट एश्योरेंस' का हिस्सा थे। ये दल उन इलाकों में गश्त करता है, जहां जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। सरे पुलिस ने बताया कि हाल के महीनों में इलाके में घरों और व्यवसायिक परिसरों पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं और नए साल के बाद इनमें और इजाफा हुआ है।
कनाडा में गोलीबारी के मामले में तीन भारतीय गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कनाडा के सरे शहर में एक घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। कनाडाई पुलिस के अनुसार आरोपियों को रंगदारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़ा गया।
सरे पुलिस सेवा ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह बिलिंग (21) पर एक-एक मामले में हथियार से गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। तीनों को हिरासत में भेज दिया गया है और वे 5 फरवरी 2026 तक रिमांड पर रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine Conflict: शांति वार्ता से पहले रूस का यूक्रेन पर भीषण हमला; 70 मिसाइलें-450 ड्रोन से बरपाया कहर
घर के बाहर गोली चलने और आग की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की सुबह सरे के क्रेसेंट बीच इलाके में क्रेसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोली चलने और छोटी आग लगने की सूचना मिली थी। इसके कुछ ही समय बाद गश्ती दल ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच अब सरे पुलिस की मुख्य अपराध शाखा कर रही है। तीनों आरोपियों पर कनाडा के आपराधिक संहिता की धारा 244.2(1)(a) के तहत किसी स्थान पर गोली चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और आगे और आरोप भी लगाए जा सकते हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरे पुलिस ने पुष्टि की है कि तीनों आरोपी विदेशी नागरिक हैं और इस मामले में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के वीजा या आव्रजन स्थिति की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Charlie Kirk Case: चार्ली किर्क की हत्या के वीडियो पर रोक की मांग, बचाव पक्ष ने लगाया पक्षपात का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी को चोटें आईं, जिनमें दोनों आंखों के नीचे सूजन शामिल है। सरे पुलिस की स्टाफ सार्जेंट लिंडसे हॉटन ने बताया कि एक आरोपी ने राइड-शेयर वाहन से बाहर आने के निर्देशों का पालन नहीं किया और सक्रिय रूप से विरोध किया, जिसके बाद उसे जमीन पर गिराकर सुरक्षित रूप से हथकड़ी लगाई गई। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तारी के दौरान चोट लगी, क्योंकि उसने भी निर्देशों का पालन नहीं किया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन