सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motivating students to learn through interaction

Una News: विद्यार्थियों को परस्पर संवाद से सीखने के लिए किया प्रेरित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Motivating students to learn through interaction
विज्ञापन
पहले दिन विद्यार्थियों को एआई पर किया जागरूक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के लगभग 120 विद्यार्थियों तथा चार अतिथि शिक्षकों ने भाग लिया। यह सप्ताहभर चलने वाला कार्यक्रम प्रार्थना सभा के साथ प्रारंभ हुआ। प्रार्थना सभा में प्रतिदिन समाचारों के अलावा नया शब्द, सुविचार और विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं, जो विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक होते हैं। सभा के बाद विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए परस्पर संवाद के माध्यम से सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ट्विनिंग कार्यक्रम दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा और वे एक-दूसरे से सहयोग कर ज्ञान अर्जित करेंगे। कार्यक्रम के अगले सत्र में विद्यालय के संगणक शिक्षक किरपाल सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर व्याख्यान दिया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच वॉलीबाल मैच करवाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में लगे इंटरएक्टिव पैनल का उपयोग करते हुए इफेक्टिव लर्निंग के विभिन्न रोचक प्रसंगों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में तीन फरवरी से सात फरवरी तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें अतिथि विद्यार्थियों की ओर से प्रयोगशाला का निरीक्षण, आर्ट वर्कशॉप, पीए सिस्टम का प्रयोग, पुस्तकालय का भ्रमण, एनसीसी कैडेट्स की ट्रेनिंग और नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन सात फरवरी को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed