सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man committed suicide after her wife stopped him from drinking alcohol in Pilibhit

Pilibhit News: पत्नी ने शराब का पौव्वा फेंका, नाराज पति ने फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। मंगलवार रात युवक की पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका। पौव्वा फेंक दिया था। इस पर दोनों का झगड़ा हुआ था। 

man committed suicide after her wife stopped him from drinking alcohol in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पीलीभीत में पत्नी ने शराब पीने से रोका और पौव्वा फेंक दिया, जिससे नाराज युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव का पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी। हालांकि बाद में परिजन मान गए।

Trending Videos


घटना मंगलवार रात की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव बक्सपुर निवासी रोहित (26 वर्ष) ने मंगलवार रात अपने ही घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब परिजन जागे तो रोहित का शव फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने का आदी था युवक 
पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रोहित शराब पीने का आदी था। मंगलवार को वह शराब पीने के लिए पौव्वा लेकर घर आया था, उसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध करते हुए पौव्वा फेंक दिया था। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई थी। 

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल 
परिजन ने बताया कि झगड़े के बाद रोहित सोने के लिए कमरे में चला गया। देर रात किसी समय उसने फंदा लगा लिया। रोहित मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही। इसे लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

काफी समझाने के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सहमत हुए। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed