सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DIG has issued instructions to crack down on the top ten criminals

Bareilly News: टॉप टेन अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, शातिरों की होगी निगरानी, डीआईजी ने दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मंडलीय अपराध समीक्षा की, जिसमें चारों जिले के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। डीआईजी ने उन्हें अपराध नियंत्रण के साथ टॉप टेन अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया।  

DIG has issued instructions to crack down on the top ten criminals
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली के डीआईजी कार्यालय में मंडलीय अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान चार जिलों के पुलिस अधीक्षक जुटे। डीआईजी ने उन्हें अपराध नियंत्रण के साथ ही टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी व शातिरों की निगरानी का निर्देश दिया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में निर्देशों के अनुसार आपराधिक प्रकरण, माफिया के विरुद्ध कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, गंभीर मामलों व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। विवेचना के जल्द निस्तारण, गिरफ्तारी के लिए शेष पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के बारे में पूछा। गुंडा अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, सशस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की।

Trending Videos


सड़क हादसों में कमी लाएं 
डीआईजी ने इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस फीडिंग की स्थिति जानी। सड़क दुर्घटना बाहुल्य स्थानों के चिह्नीकरण, सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिये जीरो फेटेलिटी कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा, वाहन चालकों की जिम्मेदारी, हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग व यातायात नियमों के पालन को लेकर निर्देश दिए। कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में सड़क हादसों की मृत्यु दर को शून्य पर लाने के लिए अभियान की तरह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed