{"_id":"6982f836d1c879291209c2dc","slug":"preparations-are-underway-to-operate-the-kathgodam-express-train-via-pilibhit-mailani-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: काठगोदाम एक्सप्रेस को पीलीभीत-मैलानी होकर चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: काठगोदाम एक्सप्रेस को पीलीभीत-मैलानी होकर चलाने की तैयारी, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
काठगोदाम एक्सप्रेस को पीलीभीत, मैलानी होकर चलाया लाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वर्तमान में इस ट्रेन का संचालन वाया बरेली, शाहजहांपुर होकर किया जा रहा है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
काठगोदाम-लखनऊ के बीच चलने वाली 15042-44 काठगोदाम एक्सप्रेस को वाया बरेली, शाहजहांपुर के स्थान पर पीलीभीत, मैलानी होकर चलाया लाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद गाड़ी का संचालन नए रूट से शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos
पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर-सीतापुर रेल लाइन पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। यह पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाली रेल लाइन है। वर्तमान में काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस उत्तर रेलवे की लाइन से चलाई जा रही है। इस रेल लाइन पर पहले से ही ट्रेनों का काफी दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए बदला गया था रूट
काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन मीटरगेज के दौरान पीलीभीत, मैलानी रूट से नैनीताल एक्सप्रेस के रूप में किया जाता था। ब्राडगेज लाइन पर गाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद भी अब तक इस ट्रेन का संचालन पुराने रूट पर शुरू नहीं हो सका है।
पीलीभीत, मैलानी, पूरनपुर, लखीमपुर आदि इलाकों के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी इस गाड़ी का संचालन पुराने रूट से शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन के संचालन से यहां के लोगों को खासी राहत मिलेगी।
