{"_id":"6982e0d4ed23650ed8094a78","slug":"kolkata-court-grants-bail-to-park-street-waiter-embroiled-in-meat-controversy-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: कोलकाता की अदालत ने पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंट के वेटर को दी जमानत; धार्मिक भावनाएं आहत करने था आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: कोलकाता की अदालत ने पार्क स्ट्रीट के रेस्टोरेंट के वेटर को दी जमानत; धार्मिक भावनाएं आहत करने था आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल की राजधानी के पार्क स्ट्रीट इलाके में एक रेस्टोरेंट में प्रतिबंंधित मांसाहारी भोजन परोसने के मामले में गिरफ्तार वेटर को एक अदालत ने जमानत दे दी है। बता दें कि इस मामले में रेस्टोरेंट ने बयान जारी कर कहा कि यह 'अनजाने में हुई गंभीर गलती' थी और किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता की एक अदालत ने पार्क स्ट्रीट इलाके के मशहूर रेस्टोरेंट ओलिपब के वेटर शेख नसीमुद्दीन को जमानत दे दी है। उन पर आरोप था कि उन्होंने मांसाहारी खाने की जगह प्रतिबंधित मांसाहारी भोजन परोस दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। कोलकाता के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने मंगलवार को यह जमानत दी। शेख नसीमुद्दीन को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और वे तब से न्यायिक हिरासत में थे। उन्हें मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें - अमेरिका से डील की कीमत: रूस से तेल की खरीद कम करेगा भारत, क्या बदल रही देश की ऊर्जा नीति; समझिए इसके मायने?
अदालत में क्या हुआ?
सीजेएस कोर्ट में वेटर के वकील ने जमानत की मांग करते हुए कहा कि जांच में कोई नई बात सामने नहीं आई है। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। वहीं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने नसीमुद्दीन को जमानत दे दी।
क्या है पूरा मामला?
एक कंटेंट क्रिएटर सायक चक्रवर्ती ने वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया था कि उन्होंने और उनके दो दोस्तों ने पार्क स्ट्रीट में मौजूद ओलिपब में मांसाहारी खाने का ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें प्रतिबंधित मांसाहारी भोजन परोस दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला विवाद में बदल गया।
यह भी पढ़ें - सदन में हंगामे पर सख्ती: निलंबित सांसदों के दैनिक भत्ता से समितियों तक एंट्री पर रोक; और क्या नहीं कर पाएंगे?
रेस्टोरेंट की तरफ से क्या दी गई सफाई
वहीं ओलिपब रेस्टोरेंट ने बयान जारी कर कहा कि यह 'अनजाने में हुई गंभीर गलती' थी और किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। रेस्टोरेंट की तरफ से आगे कहा, 30 जनवरी 2026 की शाम एक वेटर से अनजाने में गलती हो गई। इसके लिए वे दिल से माफी मांगते हैं। ओलिपब सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों का सम्मान करता है और अपने 80 साल के इतिहास पर गर्व करता है। बताया गया है कि शेख नसीमुद्दीन का परिवार ओडिशा से है और पिछले दो पीढ़ियों से ओलिपब में काम करता आ रहा है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन