सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala assembly disrupted again udf walkout over sabarimala gold loss issue congress cpm

'नारेबाजी, बैनर और तीखे आरोप': सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे पर केरल विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष का वॉकआउट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने के मामले पर केरल विधानसभा में बुधवार को फिर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगे, जिसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

kerala assembly disrupted again udf walkout over sabarimala gold loss issue congress cpm
केरल विधानसभा में फिर हंगामा, UDF का वॉकआउट - फोटो : Sabha TV
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Kerala Assembly: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को केरल विधानसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी CPI(M) के नेतृत्व वाले मोर्चे और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
Trending Videos


प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने UDF विधायकों पर सदन के कर्मचारियों से मारपीट करने का झूठा बयान दिया है। सतीशन ने इस बयान को वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के विधायकों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता पक्ष का पलटवार
विपक्ष के आरोपों पर स्पीकर ए एन शमसीर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह उस UDF विधायक का नाम बता सकते हैं जिसने कर्मचारियों पर हमला किया था। वहीं, मंत्री एम बी राजेश और पी राजीव ने विपक्षी नेता पर अपने विधायकों की गलती का बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ही ऐसी स्थिति बनाई, जिसमें सबरीमाला सोना चोरी मामले का मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी सोनिया गांधी के साथ देखा गया।

यह भी पढ़ें: Sabarimala Gold Loss: केरल की अदालत से चोरी के आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को वैधानिक जमानत, रिहाई का रास्ता साफ

तस्वीरों को लेकर सदन में हंगामा
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। विपक्षी विधायक सदन के बीच में आ गए। उनके हाथों में आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी की मुख्यमंत्री और पूर्व देवस्वम मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन के साथ तस्वीरें थीं। उन्होंने स्पीकर की कुर्सी के सामने बैनर लहराए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जवाब में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी आरोपी उन्नीकृष्णन की सोनिया गांधी और UDF संयोजक अडूर प्रकाश के साथ तस्वीरें दिखाईं। हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलता रहा, लेकिन माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद, सुबह करीब 9 बजकर 48 मिनट पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। गौरतलब है कि UDF ने मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed