सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Former Education Minister gets place in two committees of the Assembly, jailed on charges of scam

West Bengal: पूर्व शिक्षा मंत्री को विधानसभा की दो समितियों में मिली जगह, घोटाले के आरोप में गए थे जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री को बजट सत्र से पहले विधानसभा की दो समितियों में शामिल किया गया था। जानें किस मामले में थे आरोपी। 

West Bengal Former Education Minister gets place in two committees of the Assembly, jailed on charges of scam
पार्थ चटर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, जो शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल में थे। उन्होंने बजट सत्र से पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा की दो समितियों में शामिल किया गया। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बेहाला पश्चिम के विधायक चटर्जी को विधानसभा की पुस्तकालय समिति और आवास, अग्नि एवं आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन संबंधी स्थायी समिति में शामिल किया गया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ेंVideo: 'मेरे गद्दार दोस्त', केंद्रीय मंत्री को देख राहुल का तंज, रवनीत बिट्टू का पलटवार; बताया 'देश का दुश्मन'
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर को जमानत पर किया गया रिहा
भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जुलाई 2022 में चटर्जी से उनका मंत्री पद और टीएमसी में उनके सभी पद छीन लिए गए थे। उससे जुड़ी संपत्तियों से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्हें पिछले साल 11 नवंबर को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि सदन के नियमों के अनुसार प्रत्येक निर्वाचित सदस्य को कम से कम दो समितियों में सेवा देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ेंMaharashtra Politics: फडणवीस को पवार की दो-टूक, NCP के विलय पर सीएम पक्षकार नहीं, उन्हें टिप्पणी का हक नहीं

उन्होंने कहा, "स्पीकर बिमान बनर्जी का चटर्जी को दो समितियों में शामिल करने का निर्णय स्थापित संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप था, क्योंकि वह वर्तमान में विधायक हैं। यह किसी भी प्रकार का विशेष विचार नहीं है।" विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर आगामी बजट सत्र के दौरान चटर्जी को सत्ता पक्ष में जगह दी जाती है, तो इससे पता चलेगा कि टीएमसी भ्रष्टाचार से लड़ने के बारे में गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed