फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy SSC Officer 2026: Last Date Extended to August 3 for 275 Posts, Apply Online Now

Indian Navy SSC Officer: इंडियन नेवी एसएससी अधिकारी पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, मिला इतने दिनों का समय

Sat, 25 Jul 2026 01:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 01:44 PM IST
सार

Indian Navy SSC Officer 2026: भारतीय नौसेना ने एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई से बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है। 275 पदों पर भर्ती होगी। योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार अब नई अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Indian Navy SSC Officer 2026: Last Date Extended to August 3 for 275 Posts, Apply Online Now
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Indian Navy SSC Officer 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। नौसेना ने एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से 275 पदों पर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से जारी है और उम्मीदवार अब 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किस शाखा में कितने पद?

शाखा/कैडर पद
कार्यकारी शाखा GS(X)/हाइड्रोग्राफी 90
पायलट 25
ऑब्जर्वर 18
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) 15
लॉजिस्टिक्स 10
NAIC 14
शिक्षा शाखा 26
इंजीनियरिंग शाखा (GS) 9
सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग) 5
इलेक्ट्रिकल शाखा (GS) 24
सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल) 8
नेवल कंस्ट्रक्टर 32
कुल पद 275

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में अलग-अलग शाखाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

शाखा/कैडर शैक्षणिक योग्यता
कार्यकारी शाखा (GS(X))/हाइड्रोग्राफी किसी भी विषय में B.E./B.Tech, न्यूनतम 60% अंक
पायलट B.E./B.Tech (60%), 10वीं-12वीं में 60% कुल अंक और अंग्रेजी में 60%
ऑब्जर्वर B.E./B.Tech (60%), 10वीं-12वीं में 60% कुल अंक और अंग्रेजी में 60%
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) B.E./B.Tech, न्यूनतम 60% अंक
लॉजिस्टिक्स B.E./B.Tech, MBA, MCA, M.Sc (IT) या संबंधित योग्यता, प्रथम श्रेणी
NAIC संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech, 60% अंक
शिक्षा शाखा M.Sc/MA या संबंधित B.E./B.Tech/M.E./M.Tech, निर्धारित अंक
इंजीनियरिंग शाखा संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E./B.Tech, 60% अंक
सबमरीन टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग) इंजीनियरिंग शाखा के समान योग्यता
इलेक्ट्रिकल शाखा संबंधित इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech
सबमरीन टेक्नोलॉजी (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल शाखा के समान योग्यता
नेवल कंस्ट्रक्टर संबंधित इंजीनियरिंग विषय में B.E./B.Tech, 60% अंक

 

अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा।

  • शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का SSB इंटरव्यू
  • इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण
  • मेडिकल में फिट उम्मीदवारों की मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन


नौसेना ने बताया है कि B.E./B.Tech उम्मीदवारों के लिए पांचवें सेमेस्टर तक के अंक, जबकि स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए सभी सेमेस्टर के अंक शॉर्टलिस्टिंग में देखे जाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, जबकि पुराने उम्मीदवार लॉगिन करें।
  • SSC Officer June 2027 (AT-27 Course) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed