फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Medical Officer Recruitment 2026: Apply for 282 Posts From Today, Check Eligibility and Salary

MBBS वालों के लिए सरकारी नौकरी: ITBP में 282 मेडिकल ऑफिसर पदों पर आज से आवेदन शुरू, 2.08 लाख तक सैलरी

Mon, 10 Aug 2026 11:33 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 11:33 AM IST
सार

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में ग्रुप ए मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू कर दिए हैं। मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: Apply for 282 Posts From Today, Check Eligibility and Salary
ITBP MO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: गृह मंत्रालय के तहत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में ग्रुप ‘ए’ मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 10 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड-2025 के माध्यम से की जा रही है। इसके तहत बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स में कुल 282 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती की मुख्य जानकारी

भर्ती से जुड़ी जानकारी विवरण
भर्ती संस्था भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी)
भर्ती बोर्ड मेडिकल ऑफिसर सिलेक्शन बोर्ड-2025
पद ग्रुप ‘ए’ मेडिकल ऑफिसर
कुल रिक्तियां 282 पद
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर 5 पद
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर 162 पद
मेडिकल ऑफिसर 115 पद
वेतन 56,100 से 2,09,200 रुपये प्रतिमाह, पद के अनुसार
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर का वेतन 78,800 से 2,09,200 रुपये प्रतिमाह
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर का वेतन 67,700 से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह
मेडिकल ऑफिसर का वेतन 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह
आवेदन शुरू 10 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
भर्ती बल बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स
आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in

कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती में मेडिकल क्षेत्र के तीन स्तरों के पद शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा रिक्तियां स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर हैं।

 
पद पदनाम रिक्तियां
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर सेकेंड-इन-कमांड 5
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर डिप्टी कमांडेंट 162
मेडिकल ऑफिसर असिस्टेंट कमांडेंट 115
कुल 282

मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के पदों में से 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और असम राइफल्स के अनुसार पदों का विस्तृत ब्योरा आधिकारिक भर्ती नोटिस में दिया गया है।
 

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता क्या है?

सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार का राज्य मेडिकल रजिस्टर या एमसीआई/एनएमसी में पंजीकरण भी होना चाहिए। हालांकि, पद के अनुसार अतिरिक्त योग्यता और अनुभव की शर्त अलग-अलग है।

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ डीएम या एमसीएच की योग्यता और संबंधित सुपर स्पेशलिटी में तीन साल का अनुभव भी जरूरी है।


स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए

  • संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है।
  • पीजी डिग्री के बाद 1.5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • पीजी डिप्लोमा के बाद 2.5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।


मेडिकल ऑफिसर के लिए

  • मेडिकल ऑफिसर पद के उम्मीदवार के लिए अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है।

ITBP Recruitment 2026: उम्र सीमा कितनी है?

उम्मीदवार की उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। तीनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है।

 

पद अधिकतम आयु
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर 50 वर्ष
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर 40 वर्ष
मेडिकल ऑफिसर 30 वर्ष

 

आरक्षित श्रेणियों और कुछ अन्य पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
 

श्रेणी आयु में छूट
एससी/एसटी 5 वर्ष
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
केंद्र सरकार के सिविलियन कर्मचारी 5 वर्ष
आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में एसएससीओ के रूप में शामिल मेडिकल ग्रेजुएट 5 वर्ष

किस पद पर कितना वेतन मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतन स्तर के तहत भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, महंगाई भत्ता और मकान किराया भत्ता जैसे लाभ भी मिलेंगे।

 

पद वेतन स्तर वेतनमान
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर लेवल-12 78,800 से 2,09,200 रुपये प्रतिमाह
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर लेवल-11 67,700 से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह
मेडिकल ऑफिसर लेवल-10 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह

 

ITBP Medical Officer Selection Process: चयन किन चरणों से होगा?

उम्मीदवारों का चयन अधिकारियों के बोर्ड द्वारा आयोजित कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल है।

1. दस्तावेजों की जांच
सबसे पहले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें उम्र, शैक्षणिक योग्यता, इंटर्नशिप और जाति प्रमाणपत्र समेत जरूरी प्रमाणपत्र देखे जाएंगे। उम्मीदवारों को सत्यापन के समय अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

2. 200 अंकों का इंटरव्यू
पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा। यह इंटरव्यू 200 अंकों का होगा। इसमें उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक क्षमता और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 40 प्रतिशत यानी 80 अंक निर्धारित हैं।

Physical Standard Test में क्या होगा?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण यानी पीएसटी भी शामिल है। इसमें लंबाई, पुरुष उम्मीदवारों की छाती और वजन की जांच होगी।

 
शारीरिक मानक पुरुष महिला
लंबाई 157.5 सेमी 142 सेमी
छाती 77 सेमी बिना फुलाए, 82 सेमी फुलाने पर लागू नहीं
वजन लंबाई और उम्र के अनुसार अनुपातिक लंबाई और उम्र के अनुसार अनुपातिक

वजन का आकलन निर्धारित मेडिकल चार्ट के अनुसार उम्मीदवार की लंबाई और उम्र को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

मेडिकल एग्जामिनेशन में किन मानकों की जांच होगी?
पीएसटी के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल एग्जामिनेशन टेस्ट होगा। संशोधित चिकित्सा दिशा-निर्देशों के आधार पर उम्मीदवार को फिट या अनफिट घोषित किया जाएगा।
  • मेडिकल जांच में दृष्टि समेत विभिन्न स्वास्थ्य मानकों को देखा जाएगा। इसमें बेहतर आंख के लिए 6/6 या 6/9 जैसी दृष्टि सीमा का मानक शामिल है।
  • टैटू को लेकर भी नियम लागू हैं। टैटू का आकार शरीर के संबंधित हिस्से के एक-चौथाई से कम होना चाहिए।

ITBP Recruitment 2026: आवेदन शुल्क कितना है?

  • इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यम से करना होगा।

ITBP Medical Officer Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के लिए ये चरण अपनाएं:

  • आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना प्रोफाइल तैयार करें।
  • अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित पद चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • एमबीबीएस डिग्री, इंटर्नशिप, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • लागू होने पर 400 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को अंतिम सबमिशन से पहले जांचें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।


उम्मीदवार आवेदन के दौरान ऐसा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दें, जो सक्रिय हो। भर्ती से जुड़े आगे के जरूरी संचार के लिए इन्हीं माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed