SSB Constable PET: एसएसबी कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, डीवी 19 अगस्त से
SSB Constable Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSB Constable Admit Card: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन PET/PST 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
19 अगस्त से शुरू होंगे दस्तावेज सत्यापन
दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) 19 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2020 और 2023 में अस्थायी रूप से अनफिट घोषित किए गए कुछ उम्मीदवारों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
समय और केंद्र में नहीं होगा बदलाव
आयोग ने स्पष्ट किया है कि PE&MT की तारीख, रिपोर्टिंग समय या परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा और उनके किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने ई-एडमिट कार्ड/ई-एडमिशन सर्टिफिकेट में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। ऐसा करने से फिजिकल टेस्ट (PE&MT) और दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा और अयोग्य घोषित होने का खतरा नहीं रहेगा।
PET और PST के नियम?
PET के तहत पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं PST में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इन सभी मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपने क्षेत्र (Region) की वेबसाइट का चयन करें।
- Delhi Police Constable (Executive) Examination 2025 PE&MT e-Admission Certificate लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।