फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Weather changes again in Cg Rain expected in several districts; heavy rainfall warning in northern parts

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश के आसार; उत्तर हिस्से में भारी वर्षा की चेतावनी

Sun, 09 Aug 2026 12:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन
Weather changes again in Cg Rain expected in several districts; heavy rainfall warning in northern parts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का प्रभाव प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में भी शनिवार शाम हुई बारिश ने उमस से परेशान लोगों को राहत दी। बारिश के चलते शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजधानी में बीते दिन के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त को रायपुर का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को घटकर लगभग 30 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में बदलाव के कारण देर शाम हुई बारिश से वातावरण ठंडा हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में बलरामपुर और बीजापुर जिले के कुछ स्थानों पर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, प्रदेश में मौसमी वर्षा का आंकड़ा अभी सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता की जरूरत बताई गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इनमें कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की स्थिति बन सकती है।


राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में 9 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक निम्न दबाव के प्रभाव के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed