फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   bilaspur-cremation-ground-tantra-mantra-chief-justice-photo-case

CG News: बिलासपुर के श्मशान घाट में कथित तंत्र-मंत्र! चीफ जस्टिस की तस्वीरें रखकर की जा रही थी पूजा

Sat, 08 Aug 2026 10:51 PM IST
बिलासपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: बिलासपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 10:51 PM IST
सार

Chhattisgarh News: बिलासपुर के देवरी गांव स्थित श्मशान घाट में कथित तंत्र-मंत्र किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मौके से पूजा सामग्री और तस्वीरें मिली हैं।

विज्ञापन
bilaspur-cremation-ground-tantra-mantra-chief-justice-photo-case
बिलासपुर में श्मशान घाट पर कथित तंत्र-मंत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र-मंत्र करने का मामला सामने आया है। बीती रात सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में चार लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। गांव वालों को देर रात श्मशान घाट में संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ। काफी देर तक निगरानी रखने के बाद ग्रामीण समूह में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर चारों भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


श्मशान घाट में मिली पूजा सामग्री, मरी मछली और तस्वीरें
ग्रामीणों को मौके से पूजा सामग्री, मरी हुई मछली, नींबू, नारियल, सिंदूर और एक जस्टिस समेत दो युवकों की तस्वीरें मिलीं। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस युवक से पूछती नजर आ रही है कि 'जज को ही मारना चाहते हो क्या?' इस पर युवक जवाब देता है कि 'मैं पढ़ा-लिखा हूं, ये सब काम नहीं करता।' हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


रिश्तेदार की जमानत से जोड़कर देखा जा रहा पूरा मामला
बताया जा रहा है कि युवक के एक रिश्तेदार की जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसी मामले को लेकर कथित तंत्र-मंत्र किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अभी मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक खुद को बता रहा था बिल्डर
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के राजकिशोर नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। ऋषिकेश ने पहले श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने की बात से इनकार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में घूमने आया था और खुद को बिल्डर बताया।

सोशल मीडिया से कथित तांत्रिक के संपर्क में आया युवक
पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से जेल में बंद रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है।

चाकूबाजी के मामले में जेल में है युवक का रिश्तेदार
पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगी है। पुलिस के अनुसार, चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


यह भी पढ़ें: सरगुजा के पहाड़ी गांवों में मलेरिया की दस्तक, 39 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग का सघन जांच अभियान जारी

देवरी मुक्तिधाम में पहले भी सामने आ चुका है मामला
ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अब वायरल वीडियो, मौके से मिली सामग्री और पूछताछ के आधार पर मामले की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed