{"_id":"6a75e805e9429220cf077ca9","slug":"video-janamathana-para-anakha-pahal-thal-sacalka-na-sakaugdha-chhatara-ka-mafata-khale-vaugdha-pava-oura-aal-gada-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर अनोखी पहल: ठेला संचालक ने सैकड़ों छात्रों को मुफ्त खिलाए वड़ा पाव और आलू गुंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर अनोखी पहल: ठेला संचालक ने सैकड़ों छात्रों को मुफ्त खिलाए वड़ा पाव और आलू गुंडा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Aug 2026 07:43 PM IST
Link Copied
आज के समय में जन्मदिन मनाने का तरीका जहां पार्टी और समारोह तक सीमित होता जा रहा है, वहीं बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में एक नाश्ता ठेला संचालक ने अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया। अतुल दीवार ने जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को मुफ्त में वड़ा पाव और आलू गुंडा खिलाया। उनकी इस पहल को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। कोनी क्षेत्र में नाश्ते का ठेला लगाने वाले अतुल दीवार ने हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर लोगों को मुफ्त नाश्ता कराया। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों और छात्रों को हुई, ठेले के पास भीड़ जुटने लगी। कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी मुफ्त नाश्ते का आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने अतुल को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी पहल की तारीफ की। अतुल दीवार ने बताया कि पूरे साल ग्राहक उनके ठेले पर आकर नाश्ता करते हैं और उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। इसी के चलते उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक दिन लोगों को मुफ्त नाश्ता कराने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि लोगों का विश्वास और अपनापन उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन के दिन लोगों के साथ खुशियां बांटकर उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है। मुफ्त नाश्ता वितरण की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने अतुल की पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर दूसरों के साथ खुशियां साझा करने का यह तरीका समाज के लिए अच्छा संदेश देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।