फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CM vishnu deo Sai releases Mahtari Vandan Yojana 30th installment

CG Mahtari Vandan Yojana: सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, महिलाएं फटाफट चेक करें एकाउंट

Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है।  प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपए की राशि भेज दी गई है।

विज्ञापन
CM vishnu deo Sai releases Mahtari Vandan Yojana 30th installment
सीएम साय ने रिमोट दबाकर जारी की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है।  प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपए की राशि भेज दी गई है। योजना के तहत अब तक कुल 19,444.33 करोड़ की राशि का भुगतान महिलाओं के खातों में हो चुका है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहीं। 
विज्ञापन






इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महतारी वंदन योजना इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से मजबूत न किया जाये। ऐसे में यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को और ज्यादा मजबूत कर रही है। प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
विज्ञापन



67.20 लाख महिलाओं को सीधा लाभ
योजना के तहत प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं को लाभ दिया गया। सभी हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे राशि भेज दी गई। ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभ सीधे पात्र महिलाओं को मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


630.55 करोड़ की राशि ट्रांसफर
राज्य सरकार ने 30वीं किस्त के तहत कुल 630.55 करोड़ की राशि जारी की है। यह पूरी राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं को घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी खर्चों में सहायता मिलेगी। 


19,444.33 करोड़ से अधिक का भुगतान
महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से अब तक प्रदेश की महिलाओं को कुल 19,444.33 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। यह योजना राज्य की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजनाओं में शामिल हो चुकी है और लाखों परिवारों को इसका सीधी लाभ मिल रहा है। 



जानें कब लागू हुई थी यह योजना
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू की गई है। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में सीधे भेज दी जाती है। इस योजना से मिली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed