{"_id":"6a756df2f110a45b920f6bac","slug":"two-female-players-selected-for-indian-women-junior-hockey-team-from-cg-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में दिखाएंगी दम-खम, भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में दिखाएंगी दम-खम, भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में हुआ चयन
Fri, 07 Aug 2026 11:03 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:03 AM IST
सार
Chhattisgarh News: खेल जगत से छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में होने वाले जूनियर एशिया कप में अपना दम-खम दिखायेंगी। वे वहां पर 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक आयोजित जूनियर एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा दिखायेंगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से की बातचीत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: खेल जगत से छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ की दो महिला खिलाड़ी चीन में होने वाले जूनियर एशिया कप में अपना दम-खम दिखायेंगी। वे वहां पर 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक आयोजित जूनियर एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा दिखायेंगी।
विज्ञापन
बिलासपुर के खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की दो खिलाड़ियों गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। उप मुख्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने गीता यादव और मधु सिदार से वीडियो-कॉल पर बात कर भारतीय टीम में चयन पर बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को जूनियर एशिया कप हॉकी में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना देते हुए उनकी तैयारियों की भी जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयनित ये दोनों ही खिलाड़ी प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो एवं मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा से हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं
विज्ञापन
ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का सफर
मधु सिदार हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले जशपुर जिले के कांसाबेल के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता किसान हैं। वह सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2024-25, स्कूल नेशनल 2024-25 और हरियाणा में सब-जूनियर इंटर जोन चैम्पियनशिप-2025 में भाग ले चुकी हैं। उनकी टीम ने आंध्र प्रदेश में 1 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। इस साल मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में भी खेल चुकी है। वह अप्रैल-2026 से बेंग्लुरू में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
गीता यादव
कबीरधाम जिले के बोड़ला की गीता यादव ने हॉकी का प्रशिक्षण कोच शिवा चौहान से प्राप्त किया है। गीता के अंतरराष्ट्रीय करियर का सफर वर्ष-2024 में शुरू हुआ। उन्होंने 12 नवम्बर से 21 नवम्बर 2024 तक नीदरलैण्ड और बेल्जियम टूर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद 15 मई से 2 जून 2025 तक अर्जेंटीना टूर और 5 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड टूर में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।