{"_id":"6a76da1d026e42df230617d0","slug":"man-arrested-for-sharing-private-photos-and-videos-of-girl-after-she-refused-to-marry-him-in-bilaspur-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले इंस्टा पर दोस्ती, फिर शादी का दबाव: युवती के इनकार करने से युवक ने निजी फोटो-वीडियो वायरल कर दी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले इंस्टा पर दोस्ती, फिर शादी का दबाव: युवती के इनकार करने से युवक ने निजी फोटो-वीडियो वायरल कर दी, गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 12:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:56 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का मामला तखतपुर थाने तक पहुंच गया। युवती ने बलौदाबाजार के युवक पर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती कब परेशानी में बदल जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसे ही एक मामला छत्तीसगढ़ के तखतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए बलौदाबाजार जिले के एक युवक से युवती की दोस्ती हुई। बातचीत बढ़ी तो दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर भी संपर्क होने लगा। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर युवती के निजी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया। आरोप है कि युवक इन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब उसकी बात मानने से इनकार किया तो युवक ने कथित तौर पर निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दी।
शादी से इनकार पर दी वायरल करने की धमकी
आरोप है कि युवक युवती को लगातार निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने जब शादी करने से साफ इनकार कर दिया तो मामला और गंभीर हो गया। युवती के मुताबिक, आरोपी ने धमकी के बाद उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए तखतपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
यह मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करते समय निजी जानकारी, फोटो या वीडियो साझा करने में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।