{"_id":"6a772d368825e0046a016446","slug":"prabha-patle-an-attendant-posted-at-the-office-and-roshni-sav-an-assistant-veterinary-field-officer-have-accused-each-other-of-using-abusive-language-and-issuing-death-threats-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4589917-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर भिड़ीं दो महिला कर्मचारी, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर भिड़ीं दो महिला कर्मचारी, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एफआईआर दर्ज
Sat, 08 Aug 2026 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:17 PM IST
सार
पेंड्रा स्थित पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया। कार्यालय की दो महिला कर्मचारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद दोनों पक्षों पर काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
संबंधित थाना का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा के पशु चिकित्सा कार्यालय में सफाई को लेकर दो महिला कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पशु चिकित्सा कार्यालय में परिचारक के पद पर पदस्थ प्रभा पाटले के अनुसार, वह कार्यालय परिसर में कचरा साफ कर रही थीं। इसी दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रोशनी साव ने उनसे सफाई ठीक से नहीं करने की बात कही। प्रभा का आरोप है कि रोशनी ने कार्यालय परिसर में कुत्ते द्वारा किए गए मल को भी साफ करने के लिए कहा। उनके अनुसार उन्होंने सफाई कर दी, लेकिन इसके बाद भी कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। प्रभा ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी रोशनी साव ने अपनी शिकायत में प्रभा पाटले पर ही गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। रोशनी के मुताबिक, वह कार्यालय में बैठी थीं, तभी प्रभा कचरा उठाने की बात को लेकर उनसे विवाद करने लगीं। रोशनी का आरोप है कि जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रभा उनके चरित्र को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करती रहती हैं।
विज्ञापन
दोनों कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पशु चिकित्सा कार्यालय में पदस्थ डॉ. जावेद सिद्दीकी को भी दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस से शिकायत कर मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की। सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों कर्मचारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।