पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JTMACCE Result 2026 Out; Check Secondary Teacher Competitive Exam Result at jssc.jharkhand.gov.in

JSSC JTMACCE Result 2026: झारखंड माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Fri, 26 Jun 2026 03:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 26 Jun 2026 03:13 PM IST
सार

JSSC JTMACCE Result 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
JSSC JTMACCE Result 2026 Out; Check Secondary Teacher Competitive Exam Result at jssc.jharkhand.gov.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JSSC JTMACCE Result 2026: झारखंड में शिक्षक बनने की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आधिकारिक तौर पर झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव

परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर सीधे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग की तरफ से सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे छात्र आसानी से अपना स्टेटस देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ है परिणाम

जेएसएससी (JSSC) ने इस परीक्षा के परिणामों को एक पीडीएफ (PDF) फाइल के रूप में अपलोड किया है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करना होगा। इस फाइल में सफल होने वाले रोल नंबर्स की पूरी सूची दी गई है, जिसमें अभ्यर्थी सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना अनुक्रमांक ढूंढ सकते हैं।

भर्ती से जुड़े आगे के चरणों और अन्य जानकारियों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

माध्यमिक आचार्य जेटीएमएसीसीई परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Result of JTMACCE-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed