सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RCFL Recruitment 2026: Apply for 32 Assistant Engineer, Officer and More Posts, check details here

RCFL Vacancy 2026: आरसीएफएल में निकली सहायक अभियंता, अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, तीस हजार से 2.20 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 25 Jun 2026 05:18 PM IST
सार

RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत सहायक अभियंता, अधिकारी, इंजीनियर समेत कुल 32 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RCFL Recruitment 2026: Apply for 32 Assistant Engineer, Officer and More Posts, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RCFL Vacancy 2026: भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCF) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत अधिकारी, अभियंता, वरिष्ठ अभियंता, उप प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक समेत कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आरसीएफ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून  सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सभी पदों के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की गणना 1 मार्च 2026 को आधार तिथि मानकर की जाएगी।
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

विज्ञापन
विज्ञापन
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव अधिकतम आयु सीमा*
अधिकारी (वित्त) सीए/सीएमए या बी.कॉम+ MBA (Finance) 2 वर्ष SC/ST: 39 वर्ष, OBC: 37 वर्ष
मानव संसाधन अधिकारी किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + HR/Personnel में PG 2 वर्ष SC: 39 वर्ष
अधिकारी (चिकित्सा) एमबीबीएस + मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण 2 वर्ष OBC: 37 वर्ष
वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab) PhD (Chemistry) या बीई/बी.टेक (Chemical) 17 वर्ष OBC: 52 वर्ष
अधिकारी (कानूनी) एलएलबी या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ डिग्री 2 वर्ष OBC: 37 वर्ष
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 16 वर्ष UR: 42 वर्ष, OBC: 45 वर्ष
इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) बीई/बी.टेक(Electrical) 2 वर्ष UR: 34 वर्ष, OBC: 37 वर्ष
वरिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) बीई/बी.टेक (Electrical) 4 वर्ष UR: 36 वर्ष, OBC: 39 वर्ष
उप प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल)  बीई/बी.टेक (Electrical) 8 वर्ष UR: 38 वर्ष, OBC: 41 वर्ष
इंजीनियर (सिविल) बीई/बी.टेक (Civil) 2 वर्ष UR: 34 वर्ष
वरिष्ठ अभियंता (सिविल) बीई/बी.टेक (Civil) 4 वर्ष UR: 36 वर्ष

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आरसीएफ भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क के साथ बैंक शुल्क और जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

इतना मिलेगा वेतन

ग्रेड पद का नाम वेतनमान लगभग सकल वेतन/माह
ई0 सहायक अभियंता (विद्युत) 30,000 - 1,20,000 65,000
ई1 अधिकारी (वित्त, मानव संसाधन, चिकित्सा, कानूनी), अभियंता (विद्युत, सिविल) 40,000 - 1,40,000 86,960
ई2 वरिष्ठ अभियंता (विद्युत, सिविल) 50,000 - 1,60,000 1,08,700
ई3 उप प्रबंधक (विद्युत) 60,000 - 1,80,000 1,30,440
ई5 वरिष्ठ प्रबंधक (CC Lab) 80,000 - 2,20,000 1,73,920

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले RCF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Career/Recruitment सेक्शन खोलें।
  • RCF Recruitment 2026 (Advertisement No. 18032026) के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और सबमिट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed