सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTPC ACT Recruitment 2026: M.Sc Chemistry Graduates Can Apply for Assistant Chemist Trainee Posts

NTPC Vacancy: एनटीपीसी में एटीसी की भर्ती, केमिस्ट्री में है M.Sc की डिग्री? अभी करें आवेदन; वेतन 1.20 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 24 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

NTPC ACT Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने सहायक रसायनज्ञ प्रशिक्षु पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को देश की प्रमुख विद्युत उत्पादन कंपनी में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

NTPC ACT Recruitment 2026: M.Sc Chemistry Graduates Can Apply for Assistant Chemist Trainee Posts
एनटीपीसी लिमिटेड - फोटो : X(@ntpclimited)
विज्ञापन

विस्तार

NTPC ACT Recruitment 2026: भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी (NTPC) लिमिटेड ने सहायक रसायनज्ञ प्रशिक्षु (Assistant Chemist Trainee - ACT) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रसायन विज्ञान (Chemistry) में एम.एससी. की डिग्री रखने वाले और निर्धारित आयु सीमा को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणीवार रिक्तियां

पद का नाम UR EWS OBC SC ST कुल पद
सहायक रसायनज्ञ प्रशिक्षु (ACT) 17 4 10 6 3 40
कुल 17 4 10 6 3 40

आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रसायन विज्ञान (Chemistry) में नियमित एम.एससी. डिग्री होनी चाहिए।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार केवल उत्तीर्ण अंक होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, जो छात्र एम.एससी. के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में हैं और 31 जुलाई 2026 तक अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं। 
  • आयु सीमा की बात करें तो, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

1.20 लाख तक

चयनित उम्मीदवारों को ई-0 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 30,000 से 1,20,000 के वेतनमान में 30,000 मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), अन्य भत्ते, चिकित्सा सुविधाएं, सेवानिवृत्ति लाभ और कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed