{"_id":"6a3d011a161d26fb9205a3d4","slug":"video-trilok-jamwal-said-that-an-economic-burden-has-been-placed-on-28-lakh-families-by-adding-fuel-tax-to-electricity-bills-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्रिलोक जमवाल बोले- बिजली बिलों में फ्यूल टैक्स जोड़कर 28 लाख परिवारों पर डाला आर्थिक बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोक जमवाल बोले- बिजली बिलों में फ्यूल टैक्स जोड़कर 28 लाख परिवारों पर डाला आर्थिक बोझ
बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिजली के बिलों में फ्यूल टैक्स जोड़े जाने के फैसले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 28 लाख परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में लगातार लोगों से सुविधाएं छीनने और नए-नए टैक्स लगाकर उनकी जेबों पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 10 गारंटियों सहित कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ाने के फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बिजली बिलों में फ्यूल टैक्स वसूली के आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं और जनता पर नए-नए टैक्स थोपने की नीति बंद की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।