{"_id":"6a3cffa7228516da1a003326","slug":"mandsaur-news-speeding-car-rams-into-truck-on-delhi-mumbai-expressway-four-killed-in-horrific-crash-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महाराष्ट्र के चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महाराष्ट्र के चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: Priya Verma
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:45 PM IST
सार
मंदसौर के सीतामऊ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में महाराष्ट्र के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान सामने आ गई है। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के तितरोद के पास हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। मृतकों में सचिन गंगाधर, संदीप बोरसे, राजेंद्र कोवडे और रविंद्र काले शामिल हैं। वहीं हादसे में अब्दुल खलील और उमर जागीरदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार मंदसौर जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर औरंगाबाद से दिल्ली जा रहे थे। उनका उद्देश्य मोबाइल इक्विपमेंट से जुड़ा सामान खरीदना था। इसी दौरान सीतामऊ के समीप तितरोद के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: इन सड़कों पर हो रही इंदौरियों की परीक्षा, खुले चैंबर-गड्ढे और अधूरी सड़कें बनीं जानलेवा
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, एम्बुलेंस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कुछ घायल और मृतक करीब एक घंटे तक वाहन में ही फंसे रहे।
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक मंदसौर पहुंचने की संभावना है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल चारों मृतकों के शव सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं। उधर दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
