{"_id":"6a3c18e0de3b8bb940084ab8","slug":"drugs-factory-was-operating-in-farm-in-mandsaur-district-two-smugglers-caught-with-md-drugs-worth-crores-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: मंदसौर जिले में खेत में चल रही थी 'मौत की फैक्ट्री', करोड़ों की MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: मंदसौर जिले में खेत में चल रही थी 'मौत की फैक्ट्री', करोड़ों की MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:20 PM IST
सार
मंदसौर पुलिस ने ‘ड्रग फ्री मध्य प्रदेश’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजखेड़ी गांव में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 13.85 किलो तैयार ड्रग्स और 9 किलो से अधिक केमिकल जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी है।
विज्ञापन
मंदसौर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘ड्रग फ्री मध्य प्रदेश’ अभियान के तहत मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक सुनसान खेत पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित की जा रही सिंथेटिक ड्रग्स (एमडी) बनाने की पूरी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये मूल्य की 13 किलो 850 ग्राम तैयार एमडी ड्रग और 9 किलो से अधिक रासायनिक पदार्थ (केमिकल) बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित कई हाईटेक उपकरण भी जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नई आबादी पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बाजखेड़ी में एक खेत की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सदाकत खान (41) और आरीफ अजमेरी (33) को रंगेहाथ दबोच लिया। वहीं, इनका एक अन्य साथी ताहिर अजमेरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर रोक बरकरार
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत
एसपी मीना ने बताया कि फैक्ट्री से कुल 13 किलो 850 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली एमडी ड्रग और 9 किलो 109 ग्राम कच्चा केमिकल मिला है, जिससे भारी मात्रा में और ड्रग्स तैयार की जानी थी। बरामद की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से नशे के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, ड्रम और कई बाल्टियां बरामद की हैं।
बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा
थाना नई आबादी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पकड़े गए तस्करों को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अंतरराज्यीय रैकेट हो सकता है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि ड्रग्स बनाने के लिए केमिकल कहां से लाया जा रहा था और तैयार माल को किन-किन शहरों में सप्लाई किया जाना था।