{"_id":"6a2378a81f712c6f240674d9","slug":"mp-weather-today-weather-changes-before-monsoon-storm-and-rain-alert-issued-today-temperatures-drop-in-many-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान लुढ़का
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल समेत कई शहरों में बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है, जबकि श्योपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। मानसून के 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने क्या बताया?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून आने से पहले ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 20 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी अधिकांश जिलों में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के ऊपर सक्रिय तीन चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों के कारण मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है।
आज भी कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है।
भोपाल में शाम को बरसे बादल, तापमान में आई गिरावट
लगातार आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार शाम भोपाल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-आठ IPS का ट्रांसफर, आयुष जाखड़ को जबलपुर भेजा,प्रीतम लोधी से जुड़े विवाद के बाद थे चर्चा में
पचमढ़ी से भी ठंडा रहा श्योपुर
बारिश और बादलों के असर से श्योपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में तापमान 34.2 डिग्री रहा। गुना में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, राजगढ़ में 36.4 डिग्री और बैतूल में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगोन, नरसिंहपुर, खजुराहो, खंडवा और छिंदवाड़ा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर का तापमान 35.1 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, भोपाल 35.5 डिग्री, ग्वालियर 37.9 डिग्री और जबलपुर 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें-मीनाक्षी की उम्मीदवारी पर सवाल,कमलनाथ से मिलीं,विधायक दल की बैठक कल
20 जून के बाद प्रदेश में मानसून की दस्तक संभव
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच आने की संभावना जताई जा रही है। केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है और आमतौर पर वहां पहुंचने के करीब 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होती है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X