सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCRUM Recruitment 2026 Notification Released for 179 Group A, B and C Posts

CCRUM Jobs 2026: यूनानी चिकित्सा अनुसंधान में स्टाफ नर्स, क्लर्क समेत ढेरों पदों पर नौकरी, सैलरी 1.77 लाख तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 25 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

CCRUM Recruitment 2026: सीसीआरयूएम भर्ती के तहत स्टाफ नर्स, एमटीएस, यूडीसी, एलडीसी, रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों पर कुल 179 रिक्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

CCRUM Recruitment 2026 Notification Released for 179 Group A, B and C Posts
CCRUM - फोटो : https://ccrum.res.in/Home
विज्ञापन

विस्तार

CCRUM Vacancy 2026: यूनानी चिकित्सा अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद (CCRUM) ने ग्रुप-ए, बी और सी के कुल 179 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों में रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, क्लर्क और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) समेत कई अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट ccrum.res.in पर पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

विज्ञापन
पद का नाम शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा
रिसर्च ऑफिसर (यूनानी) यूनानी चिकित्सा में MD/MS डिग्री और संबंधित रजिस्टर में पंजीकरण 40 वर्ष तक
रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) पैथोलॉजी में MD डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन 40 वर्ष तक
रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी) मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ह्यूमन जेनेटिक्स या जेनेटिक इंजीनियरिंग में पीजी डिग्री तथा 3 वर्ष का अनुभव या PhD 40 वर्ष तक
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) फार्माकोलॉजी में MSc या MVSc 30 वर्ष तक
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोग्नोसी/बॉटनी) संबंधित विषय में पीजी डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव या PhD 35 वर्ष तक
स्टाफ नर्स B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing / GNM डिप्लोमा, नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण और 1 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष तक
अकाउंट्स ऑफिसर (मुख्यालय) स्नातक डिग्री और लेखा, बजट या कैश कार्य का 3 वर्ष का अनुभव 30 वर्ष तक

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में रिसर्च ऑफिसर (यूनानी), रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) और रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी) पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-10 में 56,100 से 1,77,500 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट CCRUM Official Website पर जाएं।
  • होमपेज पर "CCRUM Recruitment 2026" या "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरी गई जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed