सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Law Officer Recruitment 2026: Apply for 49 Vacancies, Check Eligibility and Experience Details

SBI Vacancy 2026: एसबीआई में लॉ ऑफिसर की भर्ती, एलएलबी के साथ इतने साल अनुभव अनिवार्य; जानें सभी जरूरी शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 24 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

SBI Law Officer Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लॉ ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगी। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Law Officer Recruitment 2026: Apply for 49 Vacancies, Check Eligibility and Experience Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

SBI Vacancy 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2026-27 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) के कुल 49 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिरकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 



यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है जिनके पास कानून की डिग्री (LLB) और संबंधित क्षेत्र में आवश्यक कार्य अनुभव है।  

आवेदन के लिए योग्यता

सहायक प्रबंधक (कानून) और उप प्रबंधक (कानून) दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार ने 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स किया है, तो उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। इसका मतलब है कि कानून की पढ़ाई पूरी होना अनिवार्य है और लॉ की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

क्या है अनुभव की शर्तें?

सहायक प्रबंधक पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए, जो वकालत (बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद) या बैंक के लीगल डिपार्टमेंट में काम करने का हो सकता है। 

वहीं, उप प्रबंधक पद के लिए कम से कम 4 साल का अनुभव जरूरी है। यह अनुभव भी वकालत या बैंक के कानूनी विभाग में काम का होना चाहिए और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के बाद का माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 750 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले SBI Careers पोर्टल पर जाएं।
  • अब "SCO Recruitment 2026-27 (Law Officer)" से संबंधित विज्ञापन को खोलें और पात्रता की जांच करें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed